Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पेगासस जासूसी विवाद : विशेषज्ञों की समिति ने सुप्रीम कोर्ट को सौंपी अंतरिम रिपोर्ट,  23 फरवरी को रिपोर्ट की समीक्षा संभव

Advertisement
Advertisement
 NewDelhi :  खबर आयी है कि पेगासस स्पाइवेयर मामले की जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट द्वारा नियुक्त समिति ने अपनी जांच पूरी करने के लिए और समय मांगा है. सूत्रों के अनुसार समिति ने सोमवार को अंतरिम रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट में जमा कर दी है. जान लें कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा इजरायली स्पाईवेयर पेगासस के जरिए भारतीय नागरिकों की कथित जासूसी के मामले की जांच के लिए पिछले साल अक्टूबर में विशेषज्ञों की एक समिति का गठन किया गया था.  इसे भी पढ़ें : Russia-Ukraine">https://lagatar.in/russia-ukraine-dispute-russia-recognized-the-two-rebel-areas-of-ukraine-as-separate-countries-indias-emphasis-on-diplomatic-talks-in-unsc-meeting/">Russia-Ukraine

dispute : रूस ने यूक्रेन के दो विद्रोही को अलग देश के रूप में मान्यता दी, UNSC की बैठक में भारत का राजनयिक बातचीत पर जोर

सुप्रीम कोर्ट ने तीन सदस्यों कि एक कमेटी बनाई थी

सीजेआई एनवी रमना की अध्यक्षता वाली बेंच 23 फरवरी को इस मामले में लंबित याचिकाओं और रिपोर्ट का अध्ययन करेगी. 27 अक्टूबर 2021 को सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में तीन सदस्यों कि एक कमेटी बनाई थी जिसमें गांधीनगर यूनिवर्सिटी के फरेंसिग साइंसेज के डीन डॉ. नवीन कुमार चौधरी, केरल के अमृता विश्व विद्यापीठम के प्रोफेसर डॉ प्रभाकरण पी औऱ आईटी बॉम्बे के डॉ. अश्विन अनिल गुमास्ते शामिल हैं. सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज जस्टिस आरवी रवींद्रन को निगरानी के लिए नियुक्त किया गया है. इसके अलावा इसमें दो एक्सपर्ट पूर्व आईपीएस आलोक जशी और डॉ. संदीप ओबेरॉय भी शामिल हैं.  इसे भी पढ़ें :  सुबह">https://lagatar.in/morning-news-diary-22-february-2022/">सुबह

की न्यूज डायरी।।22 FEB।।पंचायत चुनाव की सुगबुगाहट।।नीतीश कराएंगे जातीय जनगणना!।।Corbevax को DCGI की मंजूरी।।पूर्वी यूक्रेन को मान्यता देने पर विचार-रूस।।समेत कई खबरें और वीडियो

SC की पीठ ने 12 जनहित याचिकाओं को 23 को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया है

जानकारी के अनुसार CJI एन वी रमना, न्यायमूर्ति सूर्यकांत एवं न्यायमूर्ति हिमा कोहली की पीठ ने 12 जनहित याचिकाओं को 23 फरवरी को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया है. इनमें एडिटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया, पत्रकार एन राम और शशि कुमार की याचिकाएं भी शामिल हैं. इस दौरान उस रिपोर्ट की समीक्षा भी की जा सकती है, जिसे  द्वारा नियुक्त पैनल को दाखिल करने को कहा गया था.

 न्यूयार्क टाइम्स की खबर से बढ़ा विवाद

यह विवाद उस वक्त और बढ़ गया जब हाल ही में अमेरिकी समाचार पत्र न्यूयार्क टाइम्स ने अपनी एक खबर में दावा किया था कि 2017 में भारत और इजराइल के बीच हुए लगभग दो अरब डॉलर के अत्याधुनिक हथियारों एवं खुफिया उपकरणों के सौदे में पेगासस स्पाईवेयर तथा एक मिसाइल प्रणाली की खरीद मुख्य रूप से शामिल थी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही