Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

4 जून को मैट्रिक-इंटर टॉपर्स को सम्मानित करेगा पेलावल विकास मंच

Hazaribagh : पेलावल विकास मंच की साप्ताहिक और दूसरी बैठक में सोमवार को हुई. बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि चार जून को सुबह 10 बजे से पेलावल दक्षिणी, पंचायत भवन में सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा. इस वर्ष 10वीं और 12वीं के सभी प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा. इस प्रथम सम्मान समारोह में सिर्फ पेलावल के छात्र-छात्राएं ही शामिल होंगे. अगले वर्ष से दूसरे पंचायत को भी इस कार्यक्रम में शामिल किया जाएगा. इसे भी पढ़ें : दिल्ली">https://lagatar.in/heart-wrenching-incident-again-in-delhi-a-minor-girl-was-first-stabbed-with-a-knife-then-killed-by-being-stoned/">दिल्ली

में फिर दिल दहला देने वाली वारदात, नाबालिग लड़की पर पहले चाकू से वार, फिर पत्थर से कूचकर हत्या
छात्र-छात्राओं की हौसला अफजाई के लिए विभिन्न शिक्षण संस्थानों से शिक्षाविदों को आमंत्रति किया गया है. टॉपर्स को सम्मान स्वरूप सर्टिफिकेट और पदक दिए जाएंगे. बैठक की अध्यक्षता मंच के संस्थापक सह अध्यक्ष एम. हक भारती ने की. बैठक में महेश विश्वकर्मा, सुधीर ठाकुर, अमित कुमार पासवान, चंद्रशेखर शर्मा, महेंद्र राम, मो. गुलजार, अकरम रजा, अनिल पासवान, अब्दुल हकीम, वीरेंद्र पासवान, संजय कुमार, मो.रफीक एवं इंजमामुल हक भारती मुख्य रूप से उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : BREAKING">https://lagatar.in/breaking-nia-team-reached-plfi-supremo-dinesh-gop-with-a-peg-to-recover-weapons/">BREAKING

: हथियार बरामद करने PLFI सुप्रीमो दिनेश गोप को खूंटी लेकर पहुंची एनआईए की टीम
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही