Search

 
 
 

आरयू के कर्मचारियों का पेन डाउन स्ट्राइक जारी

 
Ranchi : रांची विश्वविद्यालय के कर्मचारी वेतन निर्धारण के मांग को लेकर पिछले 17 दिनों से पेन डाउन स्ट्राइक पर हैं. विश्वविद्यालय के कर्मचारी अपने वेतन निर्धारण को लेकर धरना दे रहे हैं. विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अजीत सिन्हा ने इन्हें आश्वासन दिया है. गत 12 जुलाई को उच्च शिक्षा व तकनीकी विभाग द्वारा लेटर जारी कर के 95 कर्मचारियों का वेतन निर्धारण करने की बात कही गयी थी. वहीं कर्मचारियों का कहना है कि पहले वेतन निर्धारण के लिए 144 लोगों की लिस्ट भेजी गया था. फिर 15 लोगों की लिस्ट भेजी गयी. लेकिन एचआरडी से केवल 95 लोगों का ही नाम आया है. जिसमें से 35 लोगों का निधन भी हो चुका है.

विभाग का लेटर छलावा- कर्मचारी

धरना पर बैठे कर्मचारियों ने बताया कि विभाग से जो लेटर जारी किया गया है, उसमें केवल कर्मचारियों को छला गया है. कर्मचारी काम करते -करते मर गए, लेकिन विभाग की ओर से कुछ नहीं हुआ. अभी तक एक ही प्रमोशन मिला है. हालांकि 2019 में फोर्थ ग्रेड के कर्मचारियों का प्रमोशन ग्रेड फोर में हुआ था. हमारा वेतन 18000 से 25000 के बीच होना चाहिए. हमारी मांगों को नहीं माना गया, तो हम उग्र प्रर्शन करेंगे. इसे भी पढ़ें – एक्सआईएसएस">https://lagatar.in/new-batch-2023-25-inaugurated-in-xiss/">एक्सआईएसएस

में नए बैच 2023-25 का हुआ उद्घाटन
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही