Search

 
 
 

नए साल में बढ़ेगी पेंशन, वकीलों के लिए फंड इकट्ठा करने पर ज़ोर देगा काउंसिल, सेंट्रलाइज हो सकता है वकालतनामा

 
 Vinit Upadhyay Ranchi : नया साल झारखंड के वकीलों के लिए कई नयी खुशियां लेकर आ रही है. नए वर्ष 2022 में झारखंड स्टेट बार काउंसिल ने कुछ ऐसी तैयारियां की हैं, जिससे अधिवक्ताओं को वित्तीय सहायता से लेकर पेंशन में बढ़ोतरी की भी पहल की जायेगी. इतना ही नहीं एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करवाने के लिए भी काउन्सिल इस नए साल में नये सिरे से तैयारी कर रहा है. इसे भी पढ़ें - स्वास्थ्य">https://lagatar.in/if-the-actions-of-the-health-minister-are-not-controlled-then-the-health-of-jharkhand-will-deteriorate-saryu-rai/">स्वास्थ्य

मंत्री की करतूतों पर लगाम नहीं लगा, तो बिगड़ेगा झारखंड का स्वास्थ्य- सरयू राय

झारखंड स्टेट बार काउंसिल वित्तीय प्रबंध को मजबूत करने पर फोकस  करेगा 

झारखंड स्टेट बार काउंसिल के अध्यक्ष राजेंद्र कृष्ण ने कहा कि वर्ष 2022 में राज्य के सभी वकीलों की सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए काउन्सिल पूरी तरह से प्रयास करेगा. वही झारखंड स्टेट बार काउंसिल में फंड की कमी न हो इसके लिए वित्तीय प्रबंध को मजबूत करने पर फोकस किया जायेगा. काउंसिल के चेयरमैन ने उम्मीद जतायी है कि इस काम में काउंसिल के अन्य निर्वाचित सदस्यों का भी उन्हें पूरा सहयोग मिलेगा. इसे भी पढ़ें -सोनम">https://lagatar.in/from-sonam-to-anushka-she-got-romantic-with-her-partner-in-new-year-kareena-had-a-family-party/">सोनम

से लेकर अनुष्का तक, न्यू ईयर में अपने पार्टनर के साथ हुईं रोमांटिक, करीना ने की फैमिली पार्टी

वकीलों के लिए ज्यादा से ज्यादा फंड इकट्ठा किया जा सके

वही काउंसिल के प्रवक्ता और रांची जिला बार एसोसिएशन के महासचिव संजय विद्रोही ने कहा कि इस वर्ष वकीलों की पेंशन राशि 7 हज़ार से बढ़ाकर 10 हज़ार रूपये करने और वकालतनामा को सेंट्रलाइज समेत वेलफेयर स्टांप की दर 15 रूपये से 30 रूपये किये जाने जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर आम सहमति बनने के बाद निर्णय लिया जायेगा. ताकि वकीलों के लिए ज्यादा से ज्यादा फंड इकट्ठा किया जा सके. इसके साथ ही कोई भी वकील अपनी प्रैक्टिस करने में खुद को भयभीत महसूस न करे. इसके लिए एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करवाने के लिए राज्य भर के वकीलों को एकजुट कर लड़ाई लड़ी जाएगी. इसे भी पढ़ें -हरियाणा">https://lagatar.in/haryana-godse-saved-the-country-stay-immortal-provocative-slogans-were-raised-demanding-the-release-of-kalicharan-who-abused-gandhi/">हरियाणा

: गोडसे ने देश बचाया, अमर रहें… भड़काऊ नारे लगते रहे, गांधी को अपशब्द कहने वाले कालीचरण की रिहाई की मांग [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही