Search

 
 
 

पेंटागन ने किया खुलासा, चीन बाज नहीं आ रहा, LAC पर सड़क, पुल, हवाई अड्डे बनाता जा रहा है

 
NewDelhi : अमेरिका रक्षा विभाग पेंटागन ने LAC को लेकर बड़ा खुलासा किया है. कहा है कि चीन अंडरग्राउंड स्टोर, सड़कों, हवाई क्षेत्रों और हेलीपैड का लगातार निर्माण करता जा रहा है. उसने आज भी अपने सैनिकों की तैनाती कम नहीं की है. पेंटागन की रिपोर्ट कहती है कि 3,488 किलोमीटर लंबी एलएसी पर चीनी वेस्टर्न थिएटर कमांड की तैनाती 2023 तक जारी रहेगी.                                                                                ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">

 नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें

चीन ने पिछले साल LAC  में सैनिकों की संख्या बढ़ाई थी

याद करें कि 9-10 अक्टूबर को कोर कमांडर-स्तरीय वार्ता का 20वां दौर चला था. बावजुद इसके डेपसांग में डेमचोक में मैदान और चार्डिंग निंगलुंग नाला ट्रैक जंक्शन पर चीन की हलचल का नहीं हुई है. पेंटागन ने खुलासा किया है कि चीन ने पिछले साल LAC (एलएसी) के पश्चिमी क्षेत्र में सैनिकों की संख्या बढ़ाई थी. प्रत्येक रेजिमेंट में टैंक, तोपखाने, वायु रक्षा मिसाइलों और अन्य हथियार प्रणालियों के साथ 4,500 सैनिक शामिल होते हैं.

लंबी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइलों  की संख्या बढ़ा रहा है

पेंटागन का कहना है कि डोकलाम के पास एलएसी के सभी (तीन) क्षेत्र में नयी सड़कें, पैंगोंग झील पर एक दूसरा पुल, एक हवाई अड्डा और हेलीपैड का निर्माण किया जा रहा है. सूत्रों के अनुसार चीन 2030 तक परमाणु हथियारों की संख्या 1,000 से ज्यादा करने की योजना पर चल रहा है. इसके अलावा वह लंबी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइलों का खजाना तैयार कर रहा है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही