Search

 
 
 

जनता ने 400 पार के संकल्प में झारखंड की 7 सीटों को जोड़ दिया : आदित्य साहू

 

गांडेय उपचुनाव में होगी एनडीए की जीत

Ranchi : भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं सांसद आदित्य साहू ने हजारीबाग, चतरा और कोडरमा लोकसभा क्षेत्र के साथ गांडेय विधानसभा क्षेत्र की जनता का आभार प्रकट किया. साथ ही शांतिपूर्ण मतदान के लिए चुनाव आयोग के पदाधिकारियों और चुनाव कार्य में लगे सभी कर्मचारियों का भी आभार प्रकट किया. कहा कि राज्य की जनता ने बढ़ चढ़कर मतदान में भाग लिया है. शाम 5 बजे तक के आंकड़ों के अनुसार 65 प्रतिशत से ज्यादा मतदान हुए हैं. पांचवें चरण के मतदान संपन्न होने के बाद जनता ने फिर एक बार मोदी सरकार बनाने के लिए 400 पार के संकल्प में अपना 7 सीट का योगदान कर दिया है. कोडरमा, हजारीबाग और चतरा के साथ गांडेय उपचुनाव में वहां के मतदाताओं ने बढ़-चढ़कर मतदान किया. यह मतदान तीसरी बार मोदी सरकार के संकल्प को साकार करने के लिए है.

भ्रष्टाचार और भ्रष्टाचारियों को उखाड़ फेंकने के लिए हुआ मतदान

साहू ने कहा कि यह मतदान प्रदेश से भ्रष्टाचार और भ्रष्टाचारियों को उखाड़ फेंकने के लिए हुआ है. सनातन विरोधियों को सबक सिखाने के साथ आदिवासी, दलित, पिछड़े, युवा महिला, किसान सभी को ठगने वाली नीति और नीयत के खिलाफ यह मतदान हुआ है. राज्य की जनता का प्रदेश भाजपा आभार प्रकट करती है. प्रेसवार्ता में प्रदेश मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक और तारिक इमरान उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : झारखंड">https://lagatar.in/jharkhand-lok-sabha-elections-61-90-voting-till-5-pm-60-26-voting-in-chatra-63-66-voting-in-hazaribagh-and-61-60-voting-in-koderma/">झारखंड

लोस चुनाव : शाम पांच बजे तक 61.90% मतदान, चतरा में 60.26%, हजारीबाग में 63.66% और कोडरमा में 61.60% वोटिंग
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही