Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

यूपी में लोग ईद मना रहे हैं, लेकिन कहीं भी दंगे नहीं हुए, काननू व्‍यवस्‍था पर सरकार का नियंत्रण है : योगी

Luknow : आज देश भर में ईद मनाई जा रही है. यूपी में भी लोग ईद मना रहे हैं, लेकिन कहीं भी दंगे नहीं हैं. कानून व्‍यवस्‍था पूरी तरह से सरकार के नियंत्रण में है. लोक सेवा आयोग के अध्‍यक्षों के 24वें राष्‍ट्रीय सम्‍मेलन में शनिवार को सीएम योगी आदित्‍यनाथ ने यह कहते हुए प्रदेश की सुदृढ़ कानून व्‍यवस्‍था का जिक्र किया. सीएम ने कहा, लोग कहीं भी आराम से आ-जा सकते हैं.">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">

  
राज्य में काननू व्‍यवस्‍था की स्थिति कंट्रोल में है. प्रदेश में शांति है क्‍योंकि सब को पता है कि कानून सभी के लिए बराबर है. यह तभी संभव है जब प्रशासन संवेदनशील हो नेशनल">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">नेशनल

खबरों के लिए यहां क्लिक करें

अब राज्य में प्रतिभा को सम्मान मिलता है

इस अवसर पर सीएम योगी आदित्‍यनाथ ने यूपी में हो रही सरकारी भर्तियों में निष्‍पक्षता को लेकर चर्चा की. योगी ने विपक्षी दलों की पूर्ववर्ती सरकारों पर तंज कसते हुए कहा कि पहले भर्ती प्रक्रिया पर सवाल उठते थे लेकिन अब प्रतिभा को सम्मान मिलता है. योगी का कहना था कि एक आदर्श समाज में संघ लोक सेवा आयोग हो या राज्यों के लोक सेवा आयोग हों, इन सभी की महत्वपूर्ण भूमिका होती है.

साढ़े पांच लाख सरकारी नौकरी से काम नहीं चलेगा

सीएम योगी ने कहा कि प्रदेश की आबादी 25 करोड़ है, ऐसे में साढ़े पांच लाख सरकारी नौकरी से काम नहीं चलेगा. हालांकि कहा कि राज्य में कई युवा ऐसे हैं जो सरकारी नौकरी नहीं करना चाहते, वे अपने सेक्टर में कुछ नया करना चाहते हैं. कहा कि इस पर सरकार काम कर रही है. योगी ने कोरोना में सरकार द्वारा की गयी व्यवस्था की भी चर्चा की. कहा कि प्रदेश में लॉकडाउन के दौरान भी उद्योग धंधे चलते रहे. उसी का परिणाम है कि प्रदेश में बड़े पैमाने पर रोजगार पैदा हुए. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही