Ranchi : भाजपा की राष्ट्रीय नेत्री ,जनसंपर्क अभियान की झारखंड प्रभारी सांसद सरोज पांडेय ने मंगलवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में महाजनसंपर्क अभियान की बैठक में भाग लिया. बैठक को संबोधित करते हुए सरोज पांडेय ने कहा कि देश भर में महा जनसंपर्क अभियान को जनता का अपार समर्थन मिल रहा है. केंद्र सरकार की 9 वर्ष की उपलब्धियां बेमिसाल हैं. जनता तीसरी बार लोकप्रिय नेता नरेंद्र मोदी को अपार समर्थन के साथ प्रधानमंत्री बनाना चाहती है.
जागार यात्रा पांचवें दिन जलडेगा पहुंची [wpse_comments_template]
झारखंड सरकार के पास कोई उपलब्धियां नहीं
उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार के पास कोई उपलब्धियां नहीं है. इसलिए महा ठगबंधन सरकार चलाने वाले भाजपा के अभियान से डरे हैं. उन्होंने कहा कि अगर राज्य सरकार ने जनता की भलाई के लिए कुछ किया है, तो उन्हें प्रचारित करने से कौन रोका है. 2024 के चुनाव में ठगबंधन को सबक सिखाने के लिए जनता तैयार है. बैठक में प्रदेश महामंत्री प्रदीप वर्मा, बालमुकुंद सहाय एवम प्रदेश उपाध्यक्ष गंगोत्री कुजूर गणेश मिश्र, विधायक बिरंची नारायण, प्रशिक्षण प्रमुख मनोज कुमार सिंह, हेमंत दास,सूरज चौरसिया,शिवपूजन पाठक,अमित कुमार सिंह,राहुल अवस्थी,मृत्युंजय शर्मा, राजश्री जयंती,उमाशंकर केडिया,चंदन कुमार आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें – संविधान">https://lagatar.in/sanvidhan-jagar-yatra-reached-jaldega-on-the-fifth-day/">संविधानजागार यात्रा पांचवें दिन जलडेगा पहुंची [wpse_comments_template]
Leave a Comment