हजारीबाग लोस क्षेत्र राजग प्रत्याशी ने मांडू क्षेत्र के 18 गांवों का किया दौरा Ramgarh: हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के राजग उम्मीदवार मनीष जायसवाल ने कहा कि जनता पूरी तरह मूड बना चुकी है. जब भी लोगों से वार्ता करते हैं तो उनके पास दो ऑप्शन होते हैं. एक ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और दूसरी ओर महागठबंधन है, जिसका अब तक पीएम का चेहरा तक नहीं है. ऐसे में लोग सीधे तौर पर मोदी को अपना पीएम बनाने को आतुर दिखते हैं. मोदी है तो देश में विकास की गारंटी है और जो विकास की रफ्तार चल रही है उसे बरकरार रखने के लिए तीसरी बार मोदी सरकार को चुनना जरूरी है. जायसवाल ने कहा कि कांग्रेस ने देश और देश के गरीबों को वर्षों तक छला है, लेकिन अब जनता उनके लुभावने वादे में कतई नहीं फंसेगी. देश में फिर एक बार मोदी सरकार बनेगी और हजारीबाग में भी प्रचंड मतों से कमल खिलेगा. इसे भी पढ़ें-कोडरमा">https://lagatar.in/red-wave-going-on-in-koderma-lok-sabha-rajkumar-yadav/">कोडरमा
लोकसभा में चल रही है लाल लहर : राजकुमार यादव
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/04/23rc_m_79_23042024_1-1.jpg"
alt="" width="600" height="300" />
पदार्थों के उत्पादन व कारोबार पर डीजीपी और सीआईडी डीजी ने की संयुक्त समीक्षा बैठक [wpse_comments_template]
लोकसभा में चल रही है लाल लहर : राजकुमार यादव
राजग प्रत्याशी का तूफानी जनसंपर्क अभियान
राजग प्रत्यशी मनीष जायसवाल ने मंगलवार को मांडू विधानसभा क्षेत्र के करीब 18 गांवों का दौरा कर भाजपा और अपने पक्ष में मतदान करने की अपील मतदाताओं से की. जायसवाल ने मांडू प्रखंड क्षेत्र के ग्राम गोविंदपुर से सुबह निर्धारित समय पर अपने दौरे की शुरुआत की. इससे पूर्व मांडू ब्लॉक के समीप स्थानीय भाजपा और आजसू के कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया. इसके बाद गरगाली, मांडू डीह, हेसगढ़ा, बोगाहारा, बुमरी, कंजगी, पंडरिया, मंझला चुम्बा, बड़का चुम्बा, बहेरा टांड़, ओरला माइंस, तोपा, पिंडरा, डटमा बस्ती, तोयरा और कुजू न्यू कॉलोनी में जनसंपर्क और जनसंवाद किया. सभी गांवों में मनीष जायसवाल का स्थानीय ग्रामीणों ने स्वागत किया.alt="" width="600" height="300" />
मौके पर ये गणमान्य लोग रहे मौजूद
मौके पर आजसू नेता तिवारी महतो, भाजपा रामगढ़ जिला अध्यक्ष प्रवीण मेहता, आजसू जिला अध्यक्ष दिलीप दांगी, भाजपा मांडू मंडल अध्यक्ष लोकेश सिंह, आजसू प्रखंड अध्यक्ष नरेश महतो, भाजपा नेता रंजित सिन्हा, अमरेंद्र गुप्ता, सर्वेश सिंह, बिपिन गुप्ता, सुरेश चंद्र साहू, खिरोधर साहू, रतन साहू, रवि साहू, आशीष साहू, डिंपल प्रजापति, सुरेश चंद्र साहू, पवन साहू, परमेश्वर महतो, मनोहर गुप्ता, मुकेश कुमार, मुन्नू महतो, सुरन महतो, दिनेश्वर साहू, किरण देवी, राजेंद्र कुशवाहा, बालगोविंद बेदिया, सूरज बेदिया, सन्नी बेदिया, संतोष पाठक, आजसू नेता लालचंद महतो, बैजनाथ राम, सुरेंद्र महतो, मनोज गोप, रवि कुमार, संजीत गोप, बीरेंद्र गोप, मनोज महतो, ओमप्रकाश पटेल, पिंटू महतो, जगेश्वर महतो, भोला तुरी, खुशीलाल महतो, सुरेंद्र कुमार, कालीचरण महतो, राजेश राणा, मुकेश, शिव आदि मौजूद रहे. इसे भी पढ़ें-नशीले">https://lagatar.in/dgp-and-cid-dg-held-joint-review-meeting-on-drug-production-and-trade/">नशीलेपदार्थों के उत्पादन व कारोबार पर डीजीपी और सीआईडी डीजी ने की संयुक्त समीक्षा बैठक [wpse_comments_template]
Leave a Comment