Search

 
 
 

झारखंड आदिवासी महोत्सव में लोगों को भा रहा पारंपरिक वाद्ययंत्र और व्यंजन

 
Shubham Kishor Ranchi : रांची के बिरसा मुंडा स्मृति उद्यान में झारखंड आदिवासी महोत्सव 2024 का शानदार आगाज हुआ. राज्य के कोने-कोने से पहुंचे हजारों की संख्या में लोगों ने महोत्सव के पहले दिन लुत्फ उठाया. पारंपरिक परिधान में अलग-अलग वेशभूषा में आए लोगों ने आदिवासी दिवस में रौनक बढ़ा दी. सभी लोग मांदर की ताल पर खूब थिरके. झारखंड आदिवासी महोत्सव में लगे प्रदर्शनी हॉल में अलग-अलग राज्यों से विभिन्न प्रकार के ट्राइबल स्टॉल लगाए गए हैं. इनमें पारंपरिक परिधान, हैंटमेड प्रोडक्ट्स के साथ लोगों को जागरूक करने के लिए कई स्टॉल लगाए गए हैं. इन स्टॉलों में एक स्टॉल चला अखरा लोगों को काफी आकर्षित कर रहा है. इस स्टॉल में संथाल ट्राइब का वाद्ययंत्र बानाम मुख्य आकर्षण का केंद्र है. इसके अलावा इस स्टॉल में मंदार और नगाड़ा भी उपलब्ध हैं. https://lagatar.in/people-are-enjoying-traditional-instruments-and-dishes-in-jharkhand-tribal-festival/food-3/"

rel="attachment wp-att-931030">https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/08/food.jpg"

alt="dvc " width="600" height="400" /> इसे भी पढ़ें - होटल">https://lagatar.in/hotel-ashok-employees-staged-a-protest-warned-of-self-immolation-on-august-15/">होटल

अशोक के कर्मचारियों ने दिया धरना, 15 अगस्त को आत्मदाह की दी चेतावनी

पारंपरिक व्यंजन का लोगों ने लिया मजा

आदिवासी महोत्सव में राज्य के कई जिलों से आए लोगों ने पारंपरिक व्यंजन के स्टॉल लगाए हैं. इनमें पाजपोड़ा रोटी, मडुआ रोटी, मालपुआ, पीठा, घुस्का, छिल्का रोटी, चावल का लड्डू, गुंडली का हल्वा, डम्बू जैसे वेज खाने के अलावा नॉन वेज पत्ता में सेका हुआ चिकन, बिरयानी लोग खूब चाव से खाए. यहां पर खाने के सामान की कीमत 20 रू से शुरू है. इसे भी पढ़ें -राज्यसभा">https://lagatar.in/rajya-sabha-opposition-preparing-to-give-notice-of-motion-under-article-67-for-removal-of-dhankhar/">राज्यसभा

: धनखड़ को हटाने के लिए अनुच्छेद 67 के तहत प्रस्ताव का नोटिस देने की तैयारी में विपक्ष!
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही