Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

किरीबुरु पश्चिम पंचायत के मुर्गापाड़ा में आरओ प्लांट शुरू होने से लोगों को मिल रहा शुद्ध पेयजल

Advertisement
Advertisement
Kiriburu : 14वां वित्त आयोग निधि से किरीबुरु पश्चिम पंचायत के प्रोस्पेक्टिंग उच्च विद्यालय मुर्गापाड़ा में स्थापित आरओ प्लांट का बुधवार को उद्घाटन किया गया. इसका उद्घाटन किरीबुरु की अधिशासी महिला समिति की अध्यक्ष सुनीता राय, मुखिया पार्वती किड़ो ने संयुक्त रुप से फीता काट किया. इस आरओ प्लांट से मुर्गापाड़ा क्षेत्र की जनता को शुद्ध पेयजल मिलना शुरू हो गया है. इस संबंध में मुखिया पार्वती किड़ो ने बताया कि इस आरओ प्लांट के निर्माण में लगभग 4.95 लाख रुपए खर्च हुए हैं. यहां प्रति घंटा एक हजार लीटर आरओ पानी का उत्पादन होगा. इस प्लांट के लिये पानी की सुविधा सेल की किरीबुरु प्रबंधन द्वारा किया गया है. इसके अलावे सामुदायिक भवन प्रांगण किरीबुरु में इतनी ही क्षमता का आरओ प्लांट लगभग 3.38 लाख रुपए में स्थापित किया गया है, जिसे एक-दो दिन में चालू कर दिया जाएगा. को-ऑपरेटिव मेन मार्केट में भी लगभग 4.29 लाख रुपए की लागत से इतनी ही क्षमता का आरओ प्लांट लगाया गया है, लेकिन सेल प्रबंधन द्वारा इसमें अब तक पानी सप्लाई का कनेक्शन नहीं दिए जाने की वजह से इसे प्रारम्भ नहीं किया जा सका है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/02/KIRIBURU-RO-PLANT-UDGHATAN-1-300x244.jpg"

alt="" width="300" height="244" /> इसे भी पढ़ें : कीताडीह">https://lagatar.in/eight-day-shrimad-bhagwat-katha-and-krishna-leela-started-in-kitadih-gwalapatti/">कीताडीह

ग्वालापट्टी में आठ दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा व कृष्णलीला शुरू
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/02/KIRIBURU-RO-1-296x300.jpg"

alt="" width="296" height="300" /> पीसीएस स्कूल प्रांगण में 500 लीटर प्रतिघंटा क्षमता वाला आरओ प्लांट लगभग 2.97 लाख रुपये की लागत से स्थापित किया गया है और वह चालू है. चारों जगह प्राक्कलित राशि में अंतर के बाबत उन्होंने बताया कि जहां नया कमरा बनाया गया वहां लागत बढ़ी है. किरीबुरु क्षेत्र में चार स्थानों पर आरओ प्लांट लगने से शहरवासियों को शुद्ध पेयजल की समस्या से जूझना नहीं पडे़गा. उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे आरओ पानी का दुरुपयोग नहीं कर सिर्फ पेयजल के रूप में इस्तेमाल करें और मशीनों के साथ छेड़छाड़ नहीं करें. मौके पर थाना प्रभारी अशोक कुमार, कनक मिश्रा, लक्ष्मी दास, सुषमा सुंडी, यमुना पान आदि दर्जनों लोग मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही