Search

ग्रामीण जलापूर्ति योजना का नहीं मिल रहा लाभ, पानी के लिए भटक रहे लोग

विभागीय उदासीनता का दंश झेल रही पांकी ग्रामीण जलापूर्ति योजना Panki (Palamu) : विभागीय पदाधिकारियों की लापरवाही के कारण ग्रामीण जलापूर्ति योजना का लाभ इस भीषण गर्मी में भी पांकी के लोगों को नहीं मिल पा रहा है. वहीं पिछले एक सप्ताह से पानी सड़कों पर बह रहा है. सरकार द्वारा लगाए गए नलकूप बेकार पड़े हुए हैं. वहीं पांकी बाजार थाना रोड, कर्पूरी चौक, राहे पहाड़ी, हरिजन टोला, पांकी हाईस्कूल रोड के लोगों को पेयजल समस्या जूझना पड़ रहा है. 1980 के दशक में पूर्व मंत्री दिवंगत संतु सिंह ने इस महत्वाकांक्षी योजना का शुभारंभ किया था. इसे भी पढ़ें : मन">https://lagatar.in/every-topic-linked-to-mann-ki-baat-has-become-a-mass-movement-pm-modi/">मन

की बात से जुड़ने वाला हर विषय जनआंदोलन बन गया : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
(पलामू">https://lagatar.in/category/jharkhand/palamu-division/">(पलामू

की खबरों के लिए यहां क्लिक करें)
गर्मी आते ही पांकी प्रखंड की सभी बड़ी-छोटी नदियां सूख गई है. नदी सूखने के साथ ही पांकी में जल संकट शुरू हो गया है. अभी से ही पानी के लिए क्षेत्र में हाहाकार मचने लगा है. पांकी प्रखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में जलापूर्ति योजना भगवान भरोसे है. ग्रामीण हैंडपंप व कुंआ सूख चला है. जिला प्रशासन द्वारा पानी संकट से निजात दिलाने के लिए कोई सकारात्मक पहल नहीं की गई है. अमानत नदी के साथ कोलोलवा, पिरीमोड़, सोनरे नदी, पिपरा नदी सूख चुकी है. लोग प्यास बुझाने के लिए चुआंड़ी का सहारा ले रहे हैं. प्रखंड के कोनवाई, होटाई, सगालीम, पिरीमोड़, आसेहार, सलगस, माड़न, रतनपुर समेत कई गांव के लोग जल संकट से परेशान हैं. सुबह से ही हैंडपंप के पास लोगों की कतार लग जाती है.

पेयजल समस्या से लोगों को निजात दिलाऊंगा : प्रखंड प्रमुख

प्रखंड प्रमुख पंचम प्रसाद ने कहा कि पांकी प्रखंड में पेयजल समस्या से निपटने के लिए वे पलामू के डीसी से मुलाकात करेंगे. पीएचडी विभाग के पदाधिकारियों से बात कर जहां पर चापाकल मरम्मत अभाव में बेकार पड़ा है, उसे अविलंब दुरुस्त कराकर पेयजलापूर्ति बहाल कराएंगे. उन्होंने कहा कि सड़क के किनारे कई जगहों पर पाइप लाइन खराब होने के कारण बेवजह पानी बह रहा है. इस संबंध में विभागीय पदाधिकारियों को जानकारी दे दी गई है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/30rc_m_56_30042023_1-225x300.jpg"

alt="" width="225" height="300" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/30rc_m_57_30042023_1-300x225.jpg"

alt="" width="300" height="225" /> इसे भी पढ़ें : पंजाब">https://lagatar.in/punjab-9-dead-11-unconscious-due-to-gas-leak-in-gyaspura-affected-area-sealed/">पंजाब

: ग्यासपुरा में गैस लीक होने से 9 की मौत, 11 बेहोश, प्रभावित इलाका सील
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp