Search

 
 
 

गर्मी और पावर कट से लोग बेहाल, रतजगा करने को विवश हैं लोग

 
Kaushal Anand Ranchi : रांची सहित पूरा राज्य भीषण गर्मी के चपेट में है. चिलचिलाती धूप, उमस भरी गर्मी से लोग पहले ही परेशान हैं, ऊपर से दिन तो दिन रात के पावर कट ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है. स्थिति इतनी खराब हो चली है कि लोग रात-रात भर बिजली कट के कारण सो नहीं पा रहे हैं. कहीं पूरी रात बिजली नहीं तो कहीं-कहीं लगातार अंतराल में किसी न किसी कारण से पावर कट से परेशान हैं. लोग बिजली के कारण चैन से सो भी नहीं सक रहे हैं. बिजली निगम के अफसर इसे लोकल फॉल्ट का नाम देकर अपने जिम्मेवारी से मुक्त हो जा रहे हैं, मगर राजधानी रांची को 24 गुणा 7 बिजली देने का सपना, सपना ही बनता दिख रहा है.

बिजली खपत बढ़ने से वितरण सिस्टम हुआ बेपटरी

जेबीवीएनएल के अनुसार, रांची में 35-40 मेगावाट तक बिजली की खपत बढ़ गयी है. गर्मी में एसी और कूलर का अत्याधिक इस्तेमाल के कारण बिजली वितरण उपकरण जैसे लोकल डिस्ट्रीब्यूशन ट्रांसफारमर, 11 ए 33 केवी लाइन, फीडर के उपकरण आदि ओवर लोड हो जा रहे हैं. इसके कारण लोकल फॉल्ट की समस्या बढ़ती जा रही है. इसे ठीक करने के कारण लोग अनचाहे पावर कट से परेशान हो गए हैं. बिजली अफसर इसे ठीक करने में हांफ जा रहे हैं. अब तो बिजली अफसर भी मौसम में बदलाव की दुआ करने लगे हैं.

रांची को बिजली करीब-करीब फूल लोड, फिर भी पावर कट

हटिया ग्रिड फुल लोड : 260-265 मेगावाट, उपलब्धता : 260 के करीब नामकुम ग्रिड फुल लोड : 110-120 मेगावाट, उपलब्ध : 100-120 मेगावाट कांके ग्रिड फुल लोड : 60-80 मेगावाट, उपलब्ध : 75 मेगावाट बुढ़मू ग्रिड फुल लोड : 28-30 मेगावाट, उपलब्ध : 28 मेगावाट नोट : पीक ऑवर सुबह 6 बजे से 10 बजे तक और शाम को 6 बजे से रात को 11 बजे तक है. इस अवधि में बिजली की खपत 35 से 40 मेगावट तक बढ़ जा रही है. नॉन पीक ऑवर में डिमांड कुछ घटती है. राज्य की स्थिति : 2500 मेगावाट तक बिजली डिमांड पहुंच गयी है. सामान्य दिनों में झारखंड की बिजली खपत 1900 से 2000 मेगवाट तक रहती है. मगर अभी पीक गर्मी में डिमांड बढ़कर यह 2500 मेगावाट तक बढ़ गयी है. राज्य में बिजली की खपत करीब 400-500 मेगावाट तक बढ़ गयी है. डीवीसी एरिया में भी संकट बढ़ा : डीवीसी कमांड एरिया (धनबाद, बोकारो, रामगढ़, गिरिडीह, चतरा, कोडरमा, हजारीबाग) में डीवीसी ढ़ाई सौ मेगावट की बिजली कटौती चल रही है. इसके कारण कमांड एरिया में छह से सात घंटे तक की पावर कट हो रहा है. डीवीसी अपने कमांड एरिया में करीब 800 मेगावाट बिजली आपूर्ति करता है. मगर फिलहाल ढाई सौ मेगावाट तक की कमी दर्ज की जा रही है. इसका सीधा असर बिजली आपूर्ति पर पड़ रहा है.

पिछले 24 घंटे में रांची में पावर कट की स्थिति

-बीती रात रविवार को 33 केवी हटिया-राजभवन लाइन सिंगल फेज हो जाने के कारण पहाड़ी और मधुकम फीडर रात 11 बजे तक डिस्टर्ब रहा. इसके बाद बिजली बहाल हुई तो छोटे-छोटे लोकल फॉल्ट के कारण देर रात तक बिजली आती-जाती रही. -कृष्णापुरी रोड चुटिया में बीती रात रविवार को रोड नंबर एक में बीती रात 3 घंटे बिजली नहीं रही. -हरमू, अशोक नगर,पुंदाग, हरमू इमली चौक इलाके में कई गली-मुहल्ले में पूरी रात बिजली डिस्टर्ब रही. -बरियातू हाऊसिंग कॉलानी में बीते शाम रविवार को एक फेज से पावर करीब तीन घंटे कट रहा. -सेक्टर टू एचईसी इलाके में बीती रात रविवार को पूरी रात बिजली नहीं रही. -सोमवार की सुबह किशोर गंज इलाके में बिजली का आना-जाना जारी रहा.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही