Search

 
 
 

जनता ही झामुमो की असली ताकत है : मंत्री मिथिलेश

 
Garhwa: झारखंड मुक्ति मोर्चा प्रखंड कमेटी रंका के तत्वाधान में तमगे कला पंचायत के पिंडरा मध्य विद्यालय परिसर में झामुमो मिलन समारोह का आयोजन किया गया. इस मिलन समारोह में तमगे कला पंचायत के विभिन्न गांवों के एक हजार से अधिक लोगों ने दूसरे राजनीतिक दलों को छोड़कर झारखंड मुक्ति मोर्चा का दामन थाम लिया है. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता, पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने सभी को माला व पार्टी का पट्टा पहनाकर झामुमो में शामिल किया. पार्टी में शामिल होने वाले सभी ग्रामीणों ने आगामी विधानसभा चुनाव में मंत्री श्री ठाकुर को ऐतिहासिक जीत दिलाने एवं राज्य में हेमंत सोरेन के नेतृत्व में सरकार बनाने का संकल्प लिया. पार्टी में शामिल होने वालों में मुख्य रूप से ग्राम पिंडरा से अनुकरण सिंह, हिरामन सिंह, रजंती देवी, धनमानी कुंअर, पच्चु सिंह, अमिता कुमारी, सुकनी देवी, कविता देवी, छोटन लोहरा, सुरेंद्र लोहरा, मनोज प्रसाद, अजय प्रसाद, सुदामा सिंह, अजय राम, रामयाद राम, जय मां भवानी युवा फुटबॉल क्लब पिंडरा के जसवंत सिंह, रंजीत सिंह, कामेश्वर सिंह, उदय सिंह, संतोष सिंह, अजीत सिंह, दिलीप सिंह, तमगे खुर्द युवा क्लब के कैप्टन दीपक पासवान, बबलू पासवान, भरदुल पासवान, जितेंद्र पासवान, संतोष सिंह, नितीश रवि, पंकज परहिया, प्रवेश राम, अरविंद सिंह, सकेंद्र भुईयां, प्रसिद्ध माझी, नारद पासवान, ग्राम जोगीखुरा से संतोष यादव, दिनकर सिंह, जुगेंद्र लोहरा, राजू राम, गुलाम जिलानी, आशा देवी, ललिता देवी, शांति देवी, रीता देवी, लालमुनि सिंह, कामेश्वर सिंह, पटेल सिंह, ग्राम मुंगदह से रामधनि सिंह, नूर आलम, रामलाल यादव, लक्ष्मण राम, सरफरोज अंसारी, तमगे कला से महेंद्र सिंह, ओमप्रकाश, धनंजय साव, बिहारी भुईयां, अरविंद सिंह सहित एक हजार से अधिक लोगां का नाम शामिल है. मौके पर मंत्री ठाकुर ने कहा कि जनता ही झारखंड मुक्ति मोर्चा की असली ताकत है. गढ़वा सहित पूरे राज्य की जनता झामुमो के साथ है. उन्होंने कहा कि गढ़वा में हो रहे ऐतिहासिक विकास कार्यां एवं राज्य की चलायी जा रही जनहित की योजनाओ से प्रभावित होकर प्रत्येक गांव से काफी संख्या में लोग झामुमो में शामिल हो रहे हैं. इन सभी लोगों के पार्टी में आने से झामुमो और अधिक मजबूत हो रही है. उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की चाभी जनता के हाथ में होती है. राज्य गठन के बाद पहली बार 2019 में झारखंड की जनता ने झारखंडी जनसरोकार की सरकार बनायी है. तब से पूरे राज्य में चौतरफा विकास हो रहा है. गढ़वा सहित पूरे राज्य का और अधिक विकास कार्य करने के लिए, अपना हक अधिकार पाने एवं सभी सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए सभी लोग काफी मजबूती से लग कर आगामी विधानसभा चुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा को ऐतिहासिक जीत दिलाएं. मौके पर मुख्य रूप से झामुमो जिलाध्यक्ष तनवीर आलम, सचिव मनोज ठाकुर, बीस सूत्री जिला उपाध्यक्ष नितेश सिंह, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष संजय सिंह छोटू सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें - ईशा">https://lagatar.in/isha-foundation-case-supreme-court-stays-madras-high-courts-investigation-order-transfers-the-case-to-itself/">ईशा

फाउंडेशन केस : मद्रास हाई कोर्ट के जांच आदेश पर सुप्रीम कोर्ट की रोक, मामला अपने पास ट्रांसफर किया
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही