Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बढ़ती महंगाई से जनता त्रस्त, घर का बजट भी बिगड़ा

Advertisement
Advertisement
Shruti Prakash Singh  कुछ परेशानियां आजीवन मनुष्य के साथ चलती रहती है. गरीब और मध्यम परिवार के लिए इन परेशानियों का नाम महंगाई होता हैं. आज हमारे जीवन में महंगाई बढ़ने का प्रमुख कारण मांग और पूर्ति के बीच असंतुलन का होना हैं. जब हम किसी वस्तु की मांग करते हैं, तो उस वस्तु की पूर्ति पूर्णतया नहीं हो पाती है ऐसे में उस वस्तु की कीमत अपने आप दोगुनी हो जाती है. बढ़ती महंगाई को लेकर कुम्हार टोली स्थित कुर्बान अली लेन की रहने वाली महजबी ने बताया कि महंगाई रुकने का नाम नहीं ले रही है. हालत यह है कि रोजमर्रा के सामान के दाम लगातार बढ़ रहे हैं. पिछले एक माह में ही साबुन, सर्फ, टूथपेस्ट, शैंपू से लेकर कई अन्य सामानों के दाम फिर बढ़ गये हैं इससे काफी परेशान हो रही है. इसे भी पढ़े : पर्याप्त">https://lagatar.in/people-facing-power-problem-even-after-having-enough-coal-government-selling-power-to-other-states-bjp/">पर्याप्त

कोयला होने के बाद भी बिजली समस्या से जूझ रहे लोग, दूसरे राज्यों को बिजली बेच रही सरकार : भाजपा

500 से 600 रूपये की आमदनी हर दिन

महजबी से बात करने पर उन्होंने बताया कि उनके पति का पंचर बनाने वाला दुकान हैं. 500 से 600 रूपया की आमदनी हर दिन होती है. इसी में बच्चे की पढ़ाई, कपड़ा और राशन का सामान खरीदना होता है. पहले पांच हजार रुपया में पुरे महीने भर का राशन आ जाता था, लेकिन अब बढ़ती महंगाई के कारण 20 हजार में भी सही से महीने भर का राशन पूरा नहीं हो पाता है. इसे भी पढ़े : पर्याप्त">https://lagatar.in/kiriburu-meghahatuburu-iron-ore-mines-received-eight-awards-in-the-mines-environment-and-mineral-conservation-week/">पर्याप्त

कोयला होने के बाद भी बिजली समस्या से जूझ रहे लोग, दूसरे राज्यों को बिजली बेच रही सरकार : भाजपा

सरकार करती मदद तो खोल लेते खुद की सिलाई दुकान

मजहबी से बात करने पर उन्होंने बताया कि पैसा बचत करने के लिए खुद से ही अपना और सारे परिवार का कपड़ा सिलाई करते हैं. हमें सिलाई करने का प्रशिक्षण प्राप्त है. लेकिन पूंजी नहीं होने की वजह से खुद का दुकान नहीं खोल पाते हैं, अगर सरकार मदद करे तो खुद का दुकान खोल कर सिलाई का काम करते. लेकिन कहीं से कोई मदद नहीं मिलती. इसे भी पढ़े : पटमदा">https://lagatar.in/patmada-two-illegal-liquor-furnaces-demolished-in-hadiyadih-by-kamalpur-police-station-area/">पटमदा

: कमलपुर थाना क्षेत्र के हड़ियाडीह में दो अवैध शराब भट्ठी ध्वस्त

साबुन, सर्फ, टूथपेस्ट समेत कई सामानों के दाम बढ़े

महीने भर में एक किलो सर्फ एक्सेल ब्लू की कीमत 120 से बढ़ कर 124 रुपये, एक किलो व्हील और घड़ी वॉशिंग पाउडर की कीमत 63 से बढ़ कर 66 रुपये और एक किलो टाइड वॉशिंग पाउडर की कीमत 110 से बढ़ कर 114 रुपये हो गयी है. इसी प्रकार, 125 ग्राम लाइफब्वॉय साबुन 29 से बढ़ कर 34 रुपये, 100 ग्राम लक्स साबुन 33 से बढ़ कर 35 रुपये और पीयर्स साबुन की कीमत 47 से बढ़ कर 49 रुपये हो गयी है. वहीं, हेयर ऑयल से लेकर शैंपू के दामों में भी इजाफा हो गया है. इसे भी पढ़े :गढ़वा">https://lagatar.in/garhwa-peace-committee-meeting-regarding-eid-special-security-arrangements-will-be-made-in-mosques/">गढ़वा

: ईद को लेकर शांति समिति की बैठक, मस्जिदों में की जायेगी विशेष सुरक्षा व्यवस्था

महंगाई के कारण

महंगाई के बढने के बहुत से कारण होते हैं, लेकिन महंगाई की समस्या हमारे ही नहीं बल्कि पूरे विश्व की एक बहुत ही गंभीर समस्या है जो लगातार बढती जा रही है. जनसंख्या वृद्धि -हमारे देश में जिस तरह से जनसंख्या बढ़ रही है, उस तरह से फसलों की पैदावार यहा नहीं हो रही है. पिछली 2-3 सालों से फसलों की पैदावार में अधिक वृद्धि हो रही है. देश में अतिवृष्टि और अनावृष्टि दोनों की वजह से ही अन्न की कमी हो रही है इसीलिए जनसंख्या वृद्धि के कारण महंगाई की लोगों को बहुत मार झेलनी पड़ रही है. जमाखोरी की समस्या  जमाखोरी से भी महंगाई की समस्या बहुत बढती जा रही है. कालाबाजारी की वजह से लोगों को खाने के लिए अन्न भी नहीं मिल पाता है. कई बार हम लोगों के द्वारा देखा गया है कि हमारे देश में सभी वस्तुओं का अच्छा उत्पादन होने के बाद भी वह वस्तु हमें समय पर नहीं मिल पाती हैं और अगर मिलती भी है, तो वह बहुत महंगी मिलती हैं. इसमें हमारी वितरण प्रणाली का दोष होता है. भ्रष्ट व्यापारी भ्रष्ट नेताओं की वजह से बहुत महंगाई आम लोगों को झेलनी पड़ती है. इसे भी पढ़े :हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-woman-killed-and-thrown-in-water-was-missing-since-sunday-afternoon/">हजारीबाग

: महिला की हत्या कर पानी में फेंका, रविवार दोपहर से थी लापता

कौन है जिम्मेदार

बढ़ती हुई महंगाई के लिए सबसे ज्यादा अमीर लोग जिम्मेदार होते हैं. क्योंकि वह बाजार से बहुत कम कीमतों पर चीजों खरीद लेते हैं और फिर बाद में उनको समय आने पर अधिक मूल्य में मार्केट में भेज देते हैं. इससे वो लोग अपने फायदे के लिए आम जनता को बहुत नुकसान उठाना पड़ता है. इसके अलावा सरकारी अफसर, नेता, बड़े-बड़े उद्योगपति यह सभी महंगाई को बढ़ाने के लिए जिम्मेदार होते हैं. इसे भी पढ़े :हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-woman-killed-and-thrown-in-water-was-missing-since-sunday-afternoon/">हजारीबाग

: महिला की हत्या कर पानी में फेंका, रविवार दोपहर से थी लापता

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही