Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

शहर की बाईलेन, टूटी-फूटी नाली, गड्ढों, धूल-मिट्टी से लोग परेशान

Advertisement
Advertisement
Piyush Gautam/ Tarun Kumar Choubey  Ranchi :   शहर में एक साथ कई विकास परियोजनाओं पर काम चल रहा है. जिसकी वजह से कई इलाकों में सड़कों की हालत खराब हो चुकी है. शहर की प्रमुख सड़कों को छोड़ दें तो बाईलेन भी बदहाल हैं. इन सड़कों पर गड्ढों की भरमार है. शुभम संदेश की टीम ने बुधवार को करमटोली से सत्तार कॉलोनी के बीच पड़ने वाले कई क्षेत्रों का दौरा किया और पता लगाया कि सड़कों की हालत कैसी है.

रामेश्वर कॉलोनी और गौतम बुद्धनगर

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/03/गौतम-बुद्ध-नगर-1_38-scaled.jpg"

alt="" width="2560" height="1440" />   कुछ महीने पहले गेल इंडिया ने रामेश्वर कॉलोनी और गौतम बुद्धनगर में गैस की पाइपलाइन बिछाई थी. इस दौरान पूरे क्षेत्र की सड़कें तोड़ दी गयी थीं. स्थानीय लोगों ने बताया कि पाइप लाइन बिछाये कई माह बीत गये, लेकिन अब तक इन सड़कों की मरम्मति का काम शुरू नहीं हुआ. लोगों का कहना है कि पहले अपने गली-मोहल्ले की समस्या वार्ड पार्षद को बताते थे. लेकिन अब यह विकल्प भी लोगों के पास नहीं है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/03/-टोला-रोड-1_553-e1710386996147.jpg"

alt="" width="960" height="988" />

छोटे-छोटे गड्ढों में तब्दील हो गयी हैं सड़कें 

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/03/खजरिया_-रिम्स-तालाब-3_600-scaled.jpg"

alt="" width="2560" height="1153" /> खजुरिया तालाब के समीप मुख्य सड़क से रिम्स तालाब जाने वाली पूरी सड़क गढ्ढों से भरी पड़ी है. स्थानीय लोगों ने बताया कि मुख्य सड़क से रिम्स तालाब कि दूरी महज 2.5 किमी है. पर ये सड़क पिछले बरसात के बाद से खराब हैं. यहां रहने वाले लोगों को सड़क से उड़ रही धूल-मिट्टी से काफी परेशानी होती है. लोगों का कहना है कि गर्मी के दिनों में यहां की हालत इससे भी खराब हो जाती है. मिट्टी सूख जाने की वजह से पूरे इलाके में धूल फैल जाती है, जिसके कारण लोगों को सांस लेने में भी दिक्कत होने लगती है.

सड़क तो खोद दी गयी, लेकिन भरी नहीं गयी

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/03/सत्तार-कॉलोनी-रोड-नम्बर-5-4_334.jpg"

alt="" width="1280" height="960" /> सत्तार कॉलोनी में रोड नंबर 3 तथा 5 की सड़कें खोदे जाने के बाद दोबारा दुरुस्त नहीं की गयी. रोड नंबर दो की 300 मीटर लंबी सड़क बदहाल स्थिति में है. लोगों ने बताया कि यहां कई वर्षों से विकास का कोई काम नहीं हुआ. इसके अलावा रोड नंबर तीन की 100 मीटर लंबी गली खराब है. गली में न तो नाली है और न ही स्ट्रीट लैंप. स्थानीय निवासियों ने बताया कि शाम ढलते ही गली अंधेरे में डूब जाती है. ऐसे में कई बार लोगों को ठोकर लगने से चोटें भी लग जाती हैं. जबकि 500 मीटर लंबे रोड नंबर चार की सड़क भी जर्जर है. रोड नंबर पांच में भी यही स्थिति है, 150 मीटर की सड़क पर बीचों-बीच बड़ा सा गड्ढ़ा हैं जो अब नाला का रूप ले चुका है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/03/सत्तार-कॉलोनी-रोड-नम्बर-3-3_663.jpg"

alt="" width="960" height="1280" />

मिन्नत कॉलोनी में चलना भी मुश्किल

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/03/मिन्नत-कॉलोनी-2_725.jpg"

alt="" width="960" height="1280" /> बरियातू की मिन्नत कॉलोनी में तो हालत ऐसी है कि यहां पैदल चलने में भी लोगों को काफी कष्ट उठाना पड़ता है. 500 मीटर तक पूरी गली गड्ढ़ों और ईंट से भरी पड़ी है. गलियों में नाली का गंदा पानी बह रहा है. बिजली के तार नीचे तक झूल रहे हैं, जिसके कारण कभी भी कोई हादसा हो सकता है. क्षेत्र के लोगों ने बताया कि यहां कोई विकास कार्य नहीं होता है. हमारी कोई फिक्र ही नहीं करता. नगर निगम सहित संबंधित अधिकारियों ने हमें हमारे हाल पर छोड़ दिया है. [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही