Search

कांग्रेस की छटपटाहट जनता समझ रही : दीपक प्रकाश

Ranchi : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कांग्रेस के जय भारत उपवास कार्यक्रम को उसकी सत्ता पाने की छटपटाहट बताया है. कहा कि कांग्रेस पार्टी से भारत और भारतीयता के जय की उम्मीद नहीं है. यह पार्टी तो परिवार की जय में ही व्यस्त रहती है. जिस पार्टी ने सत्ता सुख के लिए देश का विभाजन स्वीकार किया हो. कश्मीर को भारत से अलग थलग करने की कोशिश की हो. देश के हजारों वर्ग किलोमीटर भूमि को चीन-पाकिस्तान को सौंप दिए हों. जिसने तुष्टीकरण की राजनीति में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को बदल डाला हो और जिसके युवराज ने कैबिनेट के फैसले को चौराहे पर फाड़ा हो, उस कांग्रेस से भारत का जय नहीं हो सकता. उन्होंने कहा कि देश की जनता कांग्रेस को सभी तरह से परख चुकी है. जनता को पता है कांग्रेस भारत भक्ति के लिए नहीं, बल्कि एक परिवार की भक्ति के लिए वेंटिलेटर पर जीवित है. इसे भी पढ़ें – डीएनए">https://lagatar.in/ready-to-get-dna-test-done-and-give-details-of-bank-transactions-saryu-rai/">डीएनए

टेस्ट करवाने और बैंक ट्रांजैक्शन का विवरण देने के लिए हूं तैयार- सरयू राय
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp