Search

जनता ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया आशीर्वाद : आदित्य साहू

बेहतर मतदान प्रतिशत के लिए जनता और चुनाव आयोग का जताया आभार

Ranchi : भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने 13 मई को हरमू रोड स्थित मीडिया सेंटर में मीडिया से बातचीत में कहा कि झारखंड में पहले चरण का मतदान संपन्न हो गया है. इसमें चार लोकसभा सीट के लिए मतदान हुए. झारखंड की जनता ने उत्साह के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आस्था और विश्वास व्यक्त करते हुए मतदान किया. जनता के रुझान से स्पष्ट हो गया है कि इन चारों लोकसभा सीट से एनडीए प्रत्याशी रिकॉर्ड मतों से जीत दर्ज करेंगे. प्रदेश महामंत्री ने रिकॉर्ड वोटिंग करने के लिए आम जनता का आभार व्यक्त किया है. शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न करने के लिए चुनाव आयोग के प्रति भी आभार प्रकट किया.

गठबंधन सरकार ने जनता को धोखा दिया

झारखंड की गठबंधन सरकार ने जनता को धोखा दिया है. ठगने का काम किया है. साढ़े चार साल के कार्यकाल में ठगबंधन सरकार ने झारखंड को लूटने का काम किया है. विकास का काम अवरुद्ध करने का काम किया है. जनता इनसे त्रस्त हो चुकी है. इस ठगबंधन को जनता ने वोट के माध्यम से नकारने का काम किया है. चुनाव परिणाम आने पर यह स्पष्ट हो जाएगा.

पीएम ने सभी वर्ग की चिंता की

साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने पिछले 10 साल में सभी वर्ग की चिंता की है. प्रत्येक दरवाजे पर विकास के माध्यम से दस्तक दिया है. देश की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की है. दुश्मनों को करारा जवाब दिया है. युवाओं के लिए बड़े पैमाने पर काम किया है. इससे प्रभावित होकर बड़ी संख्या में युवाओं ने प्रधानमंत्री मोदी को पीएम बनाने के लिए वोट किया है.

महिलाओं को मान-सम्मान मिला

अपने कार्यकाल में प्रधानमंत्री मोदी ने महिलाओं के मान-सम्मान, उन्हें धुआं से आजादी दिलाने के लिए व्यापक पैमाने पर काम किया है. प्रधानमंत्री मोदी ने घर-घर शौचालय का निर्माण कराया है. गैस कनेक्शन दिया है. इससे प्रभावित होकर महिलाओं ने प्रधानमंत्री मोदी को वोट दिया है. प्रधानमंत्री मोदी ने गरीबों के लिए काफी काम किया है. उन्हें पक्का मकान देने का काम किया है. हर महीने राशन मुक्त उपलब्ध करा रहे हैं. अच्छे अस्पताल में इलाज के लिए उन्हें आयुष्मान कार्ड भी उपलब्ध कराया है. गरीब वर्ग के लोगों ने उनकी इस योजनाओं से प्रभावित होकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को वोट दिया है. इसे भी पढ़ें : मंत्री">https://lagatar.in/ed-will-interrogate-minister-alamgirs-osd-sanjeev-and-jahangir-for-5-days-court-gives-permission/">मंत्री

आलमगीर के OSD संजीव व जहांगीर से 5 दिन पूछताछ करेगी ED,कोर्ट ने दी अनुमति
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp