Ranchi : आतंकी संगठन अलकायदा इंडियन सब कंटिनेंट (एक्यूआइएस) से जुड़े होने के संदेह में झारखंड से हिरासत में लिये गये आठ संदिग्धों में से पांच की विधिवत गिरफ्तारी हो गयी है. उन्हें एटीएस ने दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को सौंप दिया है. शेष तीन को पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया है. इस मामले में शनिवार को डीजीपी अनुराग गुप्ता ने कहा कि पहले सात लोगों की गिरफ्तारी हुई थी. उनमें से पांच लोगों को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया है. यह बेसिक ऑपरेशन है, यह दिल्ली पुलिस का ऑपरेशन है.
आरोपियों को गिरफ्तार कर दिल्ली ले जाया गया है
झारखंड पुलिस के एटीएस ने इनका पूरा सहयोग किया.ये लोग जो पकड़े गये हैं, वे लंबे समय से राज्य और देश की सुरक्षा एजेंसियों के रडार पर थे. इनके पास से काफी सामान बरामद हुआ है, साहित्य बरामद हुआ है, इनके लैपटॉप में कई चीजें मिली हैं. जांच चल रही है.यह सच है कि रांची से एक डॉक्टर (और हजारीबाग से एक व्यवसायी) को दिल्ली पुलिस की टीम ने गिरफ्तार किया है. मूल एफआईआर दिल्ली में दर्ज की गयी है. आरोपियों को गिरफ्तार कर दिल्ली ले जाया गया है. आतंकियों का ट्रेनिंग सेंटर खोलना चाहता था डॉक्टर
जानकारी के अनुसार बरियातू से गिरफ्तार इस आतंकी गिरोह का मास्टर माइंड डॉ इश्तियाक रांची के चान्हो के जंगल में आतंकियों का प्रशिक्षण केंद्र खोलने वाला था. इसके लिए उसने जमीन भी देख ली थी, जिसमें एक मदरसा संचालक मुफ्ती उसकी मदद कर रहा था. इस प्रशिक्षण केंद्र में आतंकियों को हथियार का प्रशिक्षण दिलाया जाना था.उसके लिए हथियारों का जुटान भी किया जा रहा था. डॉ इश्तियाक मुस्लिम युवाओं को बेहतर भविष्य का प्रलोभन देकर अपने जाल में फांसता था. उसने दो दर्जन से अधिक युवाओं को राजस्थान के आतंकी प्रशिक्षण केंद्र में हथियार चलाने का प्रशिक्षण दिलवाया था. झारखंड से गिरफ्तार किये गये आरोपी
डॉ इश्तियाक अहमद : पिता गुलाम मुस्तफा, बरियातू, रांची. फैजान अहमद : पिता अब्दुल रसीद, लोहसिंघना, हजारीबाग. मतिउर रहमान : पिता इब्राहिम अंसारी, पिपराटोली, चान्हो, रांची. रिजवान बाबर : पिता मोहम्मद मोमन, बलसोकरा, चान्हो, रांची. मुफ्ती रहमतुल्ला : पिता मोहम्मद खलील, चटवल, चान्हो. इन्हें पूछताछ के बाद एटीएस ने छोड़ा
मुदब्बीर परवेज, बलसोकरा, चान्हो, रांची. जैनुल अंसारी, कुड़ू, लोहरदगा. जिशान अल्तमस, बरियातू, रांची. कटकी ने तैयार किया था झारखंड मॉड्यूल
अलकायदा इन इंडियन सब-कांटिनेंट (एक्यूआईएस) के झारखंड मॉड्यूल का गठन अब्दुल रहमान कटकी ने किया था. डॉ इश्तियाक उसी को आगे बढ़ा रहा था.इश्तियाक मूलरूप से झारखंड के जमशेदपुर का रहने वाला है. रांची के मेडिका अस्पताल में वह रेडियोलॉजी विभाग में काम करता था. इसके अलावा हजारीबाग में भी उसका अपना क्लीनिक है. बताया जा रहा है कि हजारीबाग आने जाने के क्रम में ही उसने फैजान अहमद को संगठन से जोड़ा था. डॉक्टर रांची के जोड़ा तालाब स्थित अल हसन रेसिडेंसी में रहता है. इश्तियाक ने रांची के रिम्स से एमबीबीएस किया है.
Leave a Comment