Search

 
 
 

करम पर्व संध्या समारोह में मांदर की थाप पर थिरके लोग

 
Ranchi : कांके प्रखंड के मालश्रृंग गांव में करम पर्व संध्या कार्यक्रम हुआ. इसकी अध्यक्षता शैलेंद्र पाहन ने की. मुख्य अतिथि कांके प्रमुख सोमनाथ मुंडा ने कहा कि करम पर्व झारखंड का इतिहास रहा है. लोग आपस में भाईचारे के साथ मनाते हैं. कार्यक्रम में पारंपरिक वेशभूषा और नाचते गाते हुए लोग शामिल हुए. खूंटकटी मुंडा धर्म सभा के अध्यक्ष शैलेंद्र पाहन ने कहा कि यह आदिवासी और सदानों का त्योहार है. इसे मिलजुल कर मनाने की जरूरत है. कार्यकारी अध्यक्ष मनीष मुंडा ने कहा कि करम पर्व हमें प्रकृति के साथ जोड़कर रखती है. लोगों को आपस में जोड़कर रखती है. मौके पर ग्राम प्रधान फुलकुमार मुंडा, देवेंद्र पाहन, सुलेंद्र मुंडा , अमिन मुंडा, दीपक मुंडा, हेमंत मुंडा, मुखिया लाला महली, कुंदरसी मुंडा, बसंती मिंज, पंचायत समिति पूनम देवी, महेंद्र मुंडा, अकलु पाहन, जगनारायण मुंडा समेत विभिन्न गांवों के लोग शामिल हुए. इसे भी पढ़ें – विरासत">https://lagatar.in/inherited-dilapidated-garhwa-today-there-is-glow-of-development-all-around-mithilesh-thakur/">विरासत

में मिला जर्जर गढ़वा, आज चारों तरफ है विकास की चमक : मिथिलेश ठाकुर
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही