Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पर्याप्त कोयला होने के बाद भी बिजली समस्या से जूझ रहे लोग, दूसरे राज्यों को बिजली बेच रही सरकार : भाजपा

Advertisement
Advertisement
Chatra : राज्य के कई जिलों में इन दिनों बिजली-पानी की समस्या को लेकर विपक्षी पार्टी भाजपा द्वारा धरना प्रदर्शन किया जा रहा है. इसी कड़ी में बीते शनिवार को चतरा जिले के मुख्यालय में बिजली व पानी की मांग को लेकर भाजपा की जनाक्रोश रैली आयोजित की गई. स्थानीय विधायक सुनील कुमार सिंह ने राज्य सरकार पर आरोप लगाया कि राज्य में पर्याप्त कोयला होने के बाद भी लोगों को बिजली नहीं मिल रही है. रैली केसरी चौक स्थित गौरक्षणी से निकल कर जतराहीबाग होती हुई डीसी ऑफिस तक पहुंची. इस दौरान राज्य सरकार के विरोध में कई नारे लगाये गये. रैली जिला परिषद कार्यालय के सामने मेलाटांड़ पहुंच कर सभा में तब्दील हो गयी. रैली में सांसद के अलावा पूर्व विधायक जनार्दन पासवान समेत काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल थे. सभा की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अशोक शर्मा ने की. सभा के बाद डीसी को मांग पत्र सौंपा गया. इसे भी पढ़ें - लाल">https://lagatar.in/share-market-opened-on-red-mark-sensex-fell-581-points-nifty-slipped-below-17-thousand/">लाल

निशान पर खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 581 अंक टूटा, निफ्टी 17 हजार से नीचे फिसली

राज्य सरकार बिजली दूसरे राज्यों को बेच रही है

इससे पहले सभा में सांसद ने कहा कि बिजली, पानी की मांग को लेकर राज्य में धरना-प्रदर्शन किया जा रहा है. सरकार को चेतावनी दी जा रही है. राज्य में पर्याप्त कोयला उपलब्ध होने के बाद भी यहां के लोग बिजली की समस्या से जूझ रहे हैं. साफ है कि राज्य सरकार बिजली दूसरे राज्यों को बेच रही है. इसी तरह जिले के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में पानी व बिजली की किल्लत हैं. इसे भी पढ़ें -बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-a-person-was-beaten-up-in-a-land-dispute-the-police-did-not-write-a-complaint-then-the-victim-filed-a-complaint-online/">बोकारो

: जमीन विवाद में एक व्यक्ति की पिटाई, पुलिस ने नहीं लिखी शिकायत, तो पीड़ित ने की ऑनलाइन शिकायत दर्ज

सरकार के पास केवल एक ही काम ट्रांसफर पोस्टिंग करना

उन्होंने कहा कि हैरू डैम का कायाकल्प 3.25 करोड़ की लागत से करने की बात सरकार द्वारा कही गयी है. जून माह में हैरू डैम का जीर्णोद्धार किया जायेगा, तब तक बारिश आ जायेगी. इस तरह यह योजना अधूरी रह जायेगी. इसी तरह कोरोना के दौरान बच्चों की पढ़ाई पूरी नहीं हुई है. कई प्रतियोगी परीक्षा प्रारंभ होने वाली है, पर बिजली नहीं होने से बच्चों को काफी परेशानी हो रही है. सांसद ने कहा कि जनहित से अलग सरकार के पास केवल एक ही काम बचा है और वह है, ट्रांसफर पोस्टिंग करना. इसे भी पढ़ें -दुर्गापुर">https://lagatar.in/durgapur-spicejet-plane-caught-in-storm-before-landing-40-passengers-injured-condition-of-12-critical/">दुर्गापुर

: लैंडिंग से पहले तूफान में फंसा स्पाइसजेट का विमान, 40 यात्री घायल, 12 की स्थिति गंभीर [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही