Search

 
 
 

भाजपा और झामुमो गठबंधन से जनता का भरोसा टूट चुका है : एनोस

 
  • एनोस एक्का झारखंड पार्टी के अध्यक्ष और अशोक भगत चुने गए महासचिव
Ranchi : पूर्व मंत्री एनोस एक्का झारखंड पार्टी के दोबारा अध्यक्ष चुने गए हैं. कार्यकारी अध्यक्ष के पद पर पूर्व महाधिवक्ता अजीत कुमार के अलावा पूर्व सांसद चित्रसेन सिंकू, किरण आइंद और रिजवान अहमद को चुना गया है. झापा केंद्रीय समिति का चुनाव रविवार को डिवडीह स्थित बैक्वेट हॉल में किया गया. इसके साथ ही पार्टी का दो दिवसीय केंद्रीय महाधिवेशन संपन्न हो गया. मौके पर एनोस ने कहा कि भाजपा और झामुमो गठबंधन से जनता का भरोसा टूट चुका है, इसलिए अब झापा से जुड़े लोग पुराने तेवर और नई सोच के साथ क्षेत्र में जाएंगे और जनता की समस्याओं का समाधान करेंगे. अशोक भगत ने कहा कि कई राजनीतिक दलों व सामाजिक संगठनों के नामी हस्तियों ने झापा का दामन थामा है. अंतिम दिन 21 केंद्रीय समिति का चयन किया गया और 10 नेताओं, बुद्धिजीवियों व सक्रिय सदस्यों का भी मनोनयन सामूहिक निर्णय के आधार पर किया गया.

ये पदाधिकारी भी हुए निर्वाचित

उपाध्यक्ष के पद पर ऐनुल हक अंसारी, अर्पणा हंस, ओमप्रकाश अग्रवाल, महासचिव उमेश कुमार पांडेय, ललित समद, सचिव सह प्रवक्ता अंशु लकड़ा, आनंद पॉल तिर्की, महेंद्र जामुदा, संतोष महतो के अलावा प्रवक्ता के पद पर कुमार कामेश को चुना गया. इसके अलावा संगठन सचिव के पद पर रोस प्रतिमा सोरेंग, अतीश कुमार सिंह, लेवनार्ड खलखो, शेखावत अंसारी को चुना गया. कार्यकारिणी सदस्य में मनदीप मल्लाह, अधिवक्ता खुर्शीद आलम, गजाधर ओहदार, राजा मदिंलार, भवानी प्रसाद गुप्ता, विष्णु उरांव, राहुल भारती को निर्वाचित किया गया. विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में पूर्व सांसद दुर्गा प्रसाद जामुदा, संदेश एक्का को चुना गया. इसे भी पढ़ें – बड़कागांव:">https://lagatar.in/barkagaon-ban-imposed-on-plucking-sakhua-leaves-and-branches-in-sawan/">बड़कागांव:

सावन में सखुआ के पत्ते व डालियां तोड़ने पर लगायी गयी रोक
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही