Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

अवैध खनन में संलिप्त लोग जाएंगे जेल : डीएमओ

अवैध खनन,परिवहन एवं भंडारण बर्दाश्त नहीं, संलिप्त लोगों पर होगी कड़ी कार्रवाई : विसपुते श्रीकांत यशवंत Palamu : पलामू में अवैध खनन, भंडारण व परिवहन को लेकर गुरुवार को कार्रवाई की गई. जिला खनन पदाधिकारी आनंद कुमार और अंचलाधिकारी सह प्रशिक्षु आइएएस विसपुते श्रीकांत यशवंत ने गुरुवार को पाटन के कई जगहों पर छापेमारी की. छापेमारी के दौरान पाटन थाना के समीप सड़क पर पत्थर डस्ट लेकर जा रहे दो ट्रैक्टर को पकड़ा. ट्रैक्टर के ड्राइवर से डस्ट परिवहन संबंधित कागजातों की मांग की, मगर चालक कोई कागजात नहीं दिखा सका. जिसके बाद दोनों ट्रैक्टरों को डस्ट समेत जब्त कर पाटन थाना को सौंप दिया. दोनों ट्रैक्टर बिना रजिस्ट्रेशन के हैं. सीओ और डीएमओ ने जांच कर कार्रवाई करने की बात कही. इसे भी पढ़ें : बिहार">https://lagatar.in/bihar-200-huts-destroyed-due-to-gas-cylinder-explosion-loss-of-lakhs/">बिहार

: गैस सिलिंडर फटने से 200 झोपड़ियां खाक, लाखों का नुकसान

अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण बर्दाश्त नहीं : सीओ 

प्रशिक्षु आइएएस सह पाटन सीओ विसपुते श्रीकांत यशवंत ने अवैध खनन, भंडारण एवं परिवहन में संलिप्त व्यक्तियों को चेताया है. कहा कि पाटन अंचल क्षेत्र में किसी भी स्थान पर अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण की छूट नहीं दी जाएगी. ऐसा करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा. उन्होंने स्पष्ट कहा है कि अवैध खनन कार्य में संलिप्त व्यक्तियों की पहचान को लेकर प्रशासन लगातार छापेमारी कर रही है, ऐसे कार्य में संलिप्त व्यक्तियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

अवैध खनन में संलिप्त व्यक्ति जाएंगे जेल : डीएमओ

जिला खनन पदाधिकारी आनंद कुमार ने कहा है कि अवैध खनन किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं करेंगे. ऐसे कार्य में संलिप्त व्यक्तियों को जेल भेजा जाएगा. इसे भी पढ़ें : Breaking">https://lagatar.in/breaking-jharkhands-education-minister-jagannath-mahato-died-during-treatment-in-chennai/">Breaking

: झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो का चेन्नई में इलाज के दौरान निधन, सीएम ने शोक जताया
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही