Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

ग्रामीण कौशल योजना से जुड़ें लोग, फ्री में मिलेगा तकनीकी प्रशिक्षण : डीसी

अधिकारी और जनप्रतिनिधि ग्रामीणों को योजना से जुड़ने के लिए करें प्रेरित  Ramgarh : झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) द्वारा संचालित दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना के तहत सोमवार को कार्यशाला का आयोजन किया गया. यह कार्यशाला डीसी माधवी मिश्रा की अध्यक्षता में छतरमांडू स्थित टाउन हॉल भवन रामगढ़ में आयोजित की गई. इस दौरान डीसी माधवी मिश्रा, जिला परिषद अध्यक्ष सुधा देवी, जिला परिषद उपाध्यक्ष रीता देवी, अपर समाहर्ता नेलसम एयोन बागे सहित अन्य अतिथियों एवं अधिकारियों का पौधा देकर कार्यक्रम में स्वागत किया गया. इसके बाद डीसी के साथ अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत रूप से शुभारंभ किया. इसे भी पढ़ें : दिल्ली">https://lagatar.in/heart-wrenching-incident-again-in-delhi-a-minor-girl-was-first-stabbed-with-a-knife-then-killed-by-being-stoned/">दिल्ली

में फिर दिल दहला देने वाली वारदात, नाबालिग लड़की पर पहले चाकू से वार, फिर पत्थर से कूचकर हत्या

स्वरोजगार से जुड़ने के लिए ग्रामीण लें प्रशिक्षण : डीसी

डीसी माधवी मिश्रा ने दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना के संबंध में सभी को विस्तार से जानकारी दी. बताया कि योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में स्वरोजगार की दिशा में लोगों को अग्रसर करने के उद्देश्य से यह योजना संचालित है. जिसके तहत महिलाओं को सिलाई, कढ़ाई, नर्सिंग के साथ विभिन्न क्षेत्रों एवं पुरुषों को विभिन्न तकनीकी कौशल प्रशिक्षण दिया जाता है. खास बात यह है कि योजना के तहत 3 माह से लेकर 2 साल तक के प्रशिक्षण में प्रशिक्षणार्थियों को किसी भी तरह का कोई भी खर्च वहन नहीं करना होता है. सरकार द्वारा प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षण के दौरान रहने, खाने सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती है. वर्तमान समय में योजना को लेकर लोगों में जागरुकता की कमी है, इसी उद्देश्य से इस कार्यशाला का आयोजन किया गया है. जिसमें आप सभी जनप्रतिनिधियों, विभिन्न विभागों के अधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों आदि की सहभागिता किस प्रकार से इस योजना को सफल करने में सुनिश्चित की जाए. इस संबंध में सभी को जानकारी दी जा रही है. मौके पर डीसी ने सभी जनप्रतिनिधियों से कहा कि योजना के सफल संचालन में आप सभी का योगदान बहुत महत्वपूर्ण है. खास तौर पर डीसी ने पुलिस पदाधिकारियों को थाना स्तर पर कार्यशाला आयोजित करने एवं विभिन्न क्षेत्रों के निरीक्षण के क्रम में युवाओं को योजना के प्रति जानकारी देने व उन्हें योजना से जोड़ने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने की अपील की. [caption id="attachment_651908" align="alignnone" width="1280"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/29rc_m_139_29052023_1.jpg"

alt="डीसी माधवी मिश्रा" width="1280" height="787" /> डीसी माधवी मिश्रा[/caption] इसे भी पढ़ें : BREAKING">https://lagatar.in/breaking-nia-team-reached-plfi-supremo-dinesh-gop-with-a-peg-to-recover-weapons/">BREAKING

: हथियार बरामद करने PLFI सुप्रीमो दिनेश गोप को खूंटी लेकर पहुंची एनआईए की टीम
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही