Search

 
 
 

गढ़वा: 200 से अधिक लोगों ने थामा झारखंड मुक्ति मोर्चा का दामन

 
Garhwa: विधानसभा चुनाव का समय जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है राजनीतिक दलों में भगदड़ मच गई है. भारतीय जनता पार्टी, भारतीय समाज पार्टी, राजद सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के वरिष्ठ नेताओं, कार्यकर्ताओं, विभिन्न पंचायतों के पंचायत प्रतिनिधियों सहित 200 से अधिक लोगों ने झारखंड मुक्ति मोर्चा का दामन थाम लिया है. मंगलवार को पेयजल मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर के आवास पर सभी ने झामुमो की सदस्यता ग्रहण की. मंत्री ठाकुर ने सभी को माला एवं पार्टी का पट्टा पहनाकर झामुमो में शामिल किया. पार्टी में शामिल होने वालों में मुख्य रूप से भारतीय समाजवादी पार्टी के प्रमुख याकुब इकबाल, राजद के डंडा प्रखंड सचिव उपेंद्र चौधरी, नवादा पंचायत के मुखिया आषा देवी, उप मुखिया लक्ष्मण राम, वार्ड सदस्य विरेंद्र राम, अनिता देवी, तौफीक अंसारी, सलीका खातुन, दिनेश कुमार, रेणु देवी, चैतु भुईयां, सरिता देवी, माया देवी, सरोज देवी, मेराल प्रखंड के पढ़ुआ से भाजपा छोड़कर मनोज ठाकुर एवं संतोष कुमार यादव सहित राजू यादव, विनोद ठाकुर, विमलेश गुप्ता, सोनू कुमार यादव, मिथिलेश रवि, गोल्डेन चंद्रवंशी, सुभाष चंद्रवंशी, विनय ठाकुर, राहुल यादव, राजेंद्र यादव सहित 200 से अधिक लोगों का नाम शामिल है. इसे भी पढ़ें - JSSC">https://lagatar.in/notice-to-jssc-from-high-court-on-pil-investigating-jssc-cgl-paper-leak/">JSSC

CGL पेपर लीक की जांच वाली PIL पर हाईकोर्ट से JSSC को नोटिस
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही