Search

 
 
 

लोग अपने मताधिकार का प्रयोग जरूर करें : कुर्बान अली

 
Ranchi: झारखंड राज्य माध्यमिक शिक्षक संघ के दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडलीय सचिव मो कुर्बान अली ने राज्य के हर मतदाता से अपील किया है. उन्होंने कहा कि राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव 13 नवंबर और 20 नवंबर को अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें. राज्य के मजबूत लोकतंत्र और उन्नति के लिए मतदान के जरिए हम अपनी भूमिका एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में निर्वहन करते हैं. प्रत्येक 5 साल पर यह अवसर हमारे पास आता है. कहा कि इसके जरिए हम अपने अपने अभिव्यक्ति का मत के जरिए व्यक्त करते हैं. मताधिकार के जरिए हम अपने राज्य में सशक्त और मजबूत सरकार के गठन करते हैं. यही आगे चलकर हमारी समस्याओं का समाधान करते हैं. वैसे प्रतिनिधि को चुनना है जो भ्रष्टाचार मुक्त हो और आमलोगों की समस्याओं को त्वरित गति से निष्पादन कर सकें. धर्म और जाति से ऊपर उठकर राज्य हित में अपने मताधिकार प्रयोग करें. अपने एक वोट का निर्णय खुद से लें न कि किसी के कहने पर, तब ही जाकर हम सही ढंग से उचित मताधिकार का प्रयोग कर सकते हैं. इसे भी पढ़ें - केदारनाथ">https://lagatar.in/kedarnath-dham-doors-closed-for-six-months-babas-palanquin-leaves-for-omkareshwar-temple-ukhimath/">केदारनाथ

धाम के कपाट छह माह के लिए बंद, बाबा की डोली ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ के लिए रवाना  
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही