Search

धर्म की रक्षा के लिए सभी वर्ग के लोग लें सैन्य प्रशिक्षण : शंकराचार्य

  • हरमू मैदान में विराट हिंदू धर्मसभा का आयोजन, बही धर्म और अध्यात्म की गंगा
Ranchi : गोवर्धनमठ पुरी के पीठाधीश्वर जगत गुरु शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती महाराज ने कहा कि सनातन धर्मियों को चाहे वे किसी भी वर्ग के हों, अपनी और अपने धर्म की रक्षा के लिए सैन्य प्रशिक्षण लेना चाहिए. स्वामी जी बुधवार को स्थानीय हरमू मैदान में आयोजित विराट हिंदू धर्मसभा को संबोधित कर रहे थे. इस धर्म सभा में धर्म और अध्यात्म की गंगा बही. स्वामी निश्चलानंद ने महिलाओं का आह्वान किया कि उन्हें भी पीछे नहीं रहना चाहिए, जिससे जरूरत पड़ने पर वे झांसी की रानी बन सकें. मठ -मंदिरों को और सशक्त बनाने के लिए अब महिलाओं को भी आगे आना होगा. इसके लिए अब नेताओं के भरोसे नहीं रहा जा सकता. हिंदुओं को स्वयं आगे आना होगा.

बारिश के बावजूद लोगों ने प्रवचन सुना

शंकराचार्य ने कहा कि हर परिवार को कम से कम एक रुपये रोज इसके लिए खर्च करना चाहिए, क्योंकि मठ-मंदिर सशक्त रहेंगे, तभी धर्म सशक्त रहेगा. उन्होंने विभाजन की याद दिलाते हुए कहा कि पाकिस्तान से आए शरणार्थी हिंदुओं के आश्रय स्थल यही मठ और मंदिर बने थे. बारिश के खलल के बावजूद हजारों की संख्या में लोगों ने उनके प्रवचन को सुना.

पुष्पवर्षा के साथ भक्तों ने स्वागत किया

अपने चार दिनों के प्रवास में पुरी पीठाधीश्वर शंकराचार्य गुरुवार को सुबह 8.30 बजे जम्मूतवी सम्बलपुर एक्सप्रेस ट्रेन से रांची पहुंचे. ढोल-नगाड़े और पुष्पवर्षा के साथ भक्तों ने उनका स्वागत किया. रेलवे स्टेशन से सैकड़ों की संख्या में भगवा ध्वज लेकर युवाओं ने भगवा ध्वज लगी मोटरसाइकिलों के साथ स्वामी निश्चलानंद सरस्वती को सेल सिटी तक लेकर गए. धर्मसभा आदित्य वाहिनी के प्रदेश संयोजक शिशिर ठाकुर और प्रेमचंद झा ने शंकराचार्य का स्वागत किया और कहा कि गुरुजी के आगमन से रांची धन्य हो गयी. कार्यक्रम के संरक्षक डॉ एचपी नारायण ने कहा कि पूज्य शंकराचार्य के दर्शन मात्र से ही जीवन धन्य हो जाता है. उनके दर्शन एवं आशीर्वचन की बार- बार इच्छा होती है.

ये रहे उपस्थित

कार्यक्रम में विधायक सीपी सिंह, नवीन जायसवाल, समरी लाल, लुईस मरांडी, गणेश मिश्रा, उपमहापौर संजीव विजयवर्गीय, भूषण झा, पूर्व आईपीएस राजीव रंजन सिंह, सुबोध सिंह गुड्डू, पंकज सिन्हा, नीरज सिंह, जयंत झा, अशोक बड़ाईक, अंचल तिवारी, सूरज चौरसिया, लक्ष्मी कुमारी, धर्मेंद्र सिंह, रोहन भगत, नीरज परिहार शाहदेव, गुरुविंदर सिंह सेठी, अरविंद तिवारी, मनोज मिश्रा, आरती कुजूर, पवन साहू, प्रेम मित्तल, शिवपूजन पाठक, आचार्य धर्मेंद्र, सरोज सिंह, ललित ओझा, डॉ समर सिंह सहित कई भक्तगण उपस्थित थे.

सेल सिटी में दीक्षा ग्रहण समारोह शुक्रवार को

पुुंदाग स्थित सेल सिटी में 17 मार्च को पूर्वाह्न 11 बजे दीक्षा ग्रहण समारोह का आयोजन किया जाएगा, जिसमें शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती सैकड़ों की संख्या में भक्तों को दीक्षा ग्रहण कराएंगे.
इसे भी पढ़ें – UP:">https://lagatar.in/up-atiq-ahmeds-close-friend-was-caught-the-police-had-kept-a-reward-of-50-thousand/">UP:

पकड़ा गया अतीक अहमद का गुर्गा वहीद, पुलिस ने 50 हजार का रखा था इनाम
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp