Search

हजारीबाग: बिरहोर समुदाय के लोगों ने सीएम से की मुलाकात

Hazaribagh: केरेडारी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत एनटीपीसी की बारियातु कोयला खनन परियोजना के खनन क्षेत्र के पास निवास करने वाले आदिम जनजाति के बिरहोर परिवार के प्रतिनिधिमंडल ने क्षेत्रीय विधायक अंबा प्रसाद के नेतृत्व में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से उनके विधानसभा स्थित कार्यालय कक्ष में मुलाकात की. इस दौरान बिरहा समुदाय के लोगों ने मुख्यमंत्री को बताया कि एनटीपीसी चट्टी बारियातु कोयला खनन परियोजना के अंतर्गत कार्य कर रही ऋत्विक कंपनी द्वारा बिरहोर टोला के सामने की जा रही हैवी ब्लास्टिंग एवं ट्रांसपोर्टिंग से बिरहोर लोगों की स्थिति एवं सेहत काफी खराब हो गई है. इसके कारण आए दिन लोगों की मौत हो रही है. अब तक तीन चार लोगों की मौत हो चुकी है. दो-चार दिन पहले भी एक 10 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई थी. इस संबंध में कंपनी प्रबंधन द्वारा सिर्फ आश्वासन दिया जाता है, जबकि पुनर्वास एवं पुनर्स्थापन संबंधित किसी प्रकार का कार्य नहीं किया गया है. विधायक अंबा प्रसाद ने कहा कि बिरहोर व हातिम जनजाति के लोग चट्टी बारियातु कोयला परियोजना की मार झेल रहे हैं. कंपनी प्रबंधन पर कार्रवाई की जाए. मौके पर सोमर बिरहोर, ममता देवी, सुंदर बिरहोर, रंगीला बिरहोर, सुमंती देवी, चरखी कुमारी आदि बिरहोर समुदाय के लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें -  संजय">https://lagatar.in/sanjay-rauts-sensational-allegation-conspiracy-happening-on-foreign-soil-rahul-gandhi-may-be-attacked/">संजय

राउत का सनसनीखेज आरोप, विदेशी धरती पर हो रही साजिश …राहुल गांधी पर हो सकता है हमला
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//