Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चंदवा के लोगों को नहीं मिल पा रहा बस स्टैंड का लाभ

Advertisement
Advertisement
Chandwa (Latehar): चंदवा शहर में एकमात्र बस स्टैंड है. यह जिला परिषद के अधीन है. जिला परिषद स्टैंड बनने के बाद से अब तक लाखों रुपए राजस्व की वसूली कर चुका है. वर्तमान समय में भी राजस्व की वसूली बस स्टैंड के नाम पर छोटी- बड़ी गाड़ियों से स्टैंड के बाहर नियम कानून को ताक पर रख कर ठेकेदार के गुर्गों द्वारा की जा रही है. बसें एवं सभी प्रकार के यात्री वाहन सड़क के किनारे और सड़क पर ही खड़ी होती हैं. जिससे अक्सर जाम की स्थिती बन जाती है और दुर्घटना की संभावनाएं बढ़ जाती हैं. जिला परिषद ने राजस्व वसूली के प्रावधान बनाये हैं. वसूली बस स्टैंड के परिषर में ही किया जायेगा. बस स्टैंड के बाहर सड़क पर वाहनों से वसूल करना नाजायज होगा और यह कार्य प्रतिदिन धड़ल्ले से की जा रही है. इस पर किसी अधिकारी की नजर नहीं है. इसे भी पढ़ें -2024">https://lagatar.in/2024-lok-sabha-elections-tickets-of-many-including-palamu-mp-bd-ram-may-be-cut/">2024

लोकसभा चुनाव : पलामू सांसद बीडी राम समेत कई का कट सकता है टिकट

शौचालय के रहते नहीं मिलती यात्रियों को इसकी सुविधा

बस स्टैंड परिसर में शौचायल है. लेकिन इसका लाभ यहां आने वाले यात्रियों को नहीं मिल पा रहा है. दूर दराज से आने वाले यात्री खास कर महिला यात्रियों को शौच के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. यहां पर शुलभ शौचालय की कमी यात्रियों को काफी खलती है. कुछ साल पहले स्टैंड परिसर में एक शौचालय का निर्माण करवाया गया है. डाक के माध्यम से ठेकेदार ने बोली लगाकर उक्त शौचालय को लिया है, लेकिन वर्षों गुजर जाने के बाद भी आमजन को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है.

क्या कहती हैं जिला परिषद अध्यक्ष

इस संबंध में पूछे जाने पर जिला परिषद अध्यक्ष पूनम देवी कहती हैं, यह मामला उनके संज्ञान में नहीं था. अब जबकि उनके संज्ञान में यह मामला आया है तो वे इसकी जांच करायेंगी. इसे भी पढ़ें -के">https://lagatar.in/k-ravi-kumar-relieved-of-additional-charge-school-education-department/">के

रवि कुमार स्कूली शिक्षा विभाग के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही