Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गाय का दूध पीकर कोरोना को भगा रहे चीन के लोग

Lagatar Desk : दुनिया के हर देश वैश्विक महामारी कोरोना से जूझ रहे हैं. हालांकि कई देशों ने इसपर काबू के लिए वैक्सीनेशन में तेजी और खानपान में बदलाव किया. कोरोना का जन्म चीन से ही हुआ. वैसे तो इसके कोई पुख्ता प्रमाण नहीं हैं, लेकिन ऐसा ही कहा जाता है. चीन में भी कई उपाय किये गये और जल्दी ही कोरोना कंट्रोल हो गया. लेकिन इन दिनों चीन के लोग अपना इम्युनिटी बूस्ट करने के लिए गाय का दूध पी रहे हैं.

इसे जानकर हैरानी होगी, मगर ये सच है. चीन की सरकार लोगों से गाय का दूध पीने को कह रही है ताकि शरीर में प्रोटीन की मात्रा बढ़े. कई रिपोर्ट्स मे ऐसा दावा है कि प्रोटीन इम्यून सिस्टम को बूस्ट करते हैं. बीते साल संसद की सालाना बैठक में चीन के कानून निर्माताओं ने दूध पीने का कानून बनाने की सलाह दी थी. जिसमें कहा गया था कि हर व्यक्ति को रोज 300 ग्राम दूध पीना चाहिए.

डॉक्टर ने भी दी है बच्चों को दूध पीने की सलाह

ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, शंघाई केहुआशान अस्पताल में संक्रामक रोग विभाग के डॉक्टर झांग वेनहोंग ने कोरोना के शुरूआती समय में पैरेंट्स को सलाह दी थी. डॉक्टर ने अपनी विशेष सलाह में बच्चों को सुह में बच्चों को दूध और अंडा देने को कहा था. साथ ही कहा था कि बच्चों को ब्रेकफास्ट में पोर्रिज (एक प्रकार का दलिया) बिल्कुल नहीं देना चाहिए.
हालांकि दूध पीने को लेकर चीन के सोशल मीडिया में बहस छिड़ गयी थी. क्योंकि चीन में अधिकरतर लोग
ब्रेकफास्ट में बन और पोर्रिज ही खाते हैं. दूध पीने की बात पर लोगों का कहना है कि अपना परंपरागत नाश्ता छोड़कर दूध और टोस्ट खाना ऐसा क्या जरूरी है.

2025 तक 450 लाख टन दूध उत्पादन का है लक्ष्य

वहीं चीन के कई लोग तो दूध से मिलने वाले पोषण की तुलना ट्रेडिशनल डाइट से कर रहे हैं. वहां के लोगों का कहना है कि चीन के ट्रेडिशनल फूड में एनिमल प्रोटीन ज्यादा होता है. साथ ही चीन को लोगों का मानना है कि खानपान में बदलाव करके कोरोना से बचा नहीं जा सकता. साथ ही कहना है कि यदि डाइट में प्रोटीन शामिल करना है तो दूध के अलावा और भी चीजें हैं.

चीन के आलोचक चाहे जो कहें, मगर वहां की सरकार ने 2025 तक 450 लाख टन दूध के उत्पादन का लक्ष्य रखा है. जो अभी के समय से 30 गुना ज्यादा है. साथ ही दूध उत्पादन के साथ ही गायों का भी चीन में विशेष ख्याल रखा जा रहा है. वहीं सरकार के आदेशन को लेकर कई पशु कल्याण समूह की ओर से स्टडीज का हवाला दिया जा रहा है और कहा जा रहा है कि गाय के दूध से कैंसर, डायबिटीज और दिल से जुड़ी बीमारियां हो सकती हैं.

दूध पीने वालों का बना रहा है ग्रुप

दूसरी ओर चीन के कुछ लोग सोशल मीडिया पर ज्यादा दूध पीने वालों का ग्रुप बना रहे हैं. साथ ही उस ग्रुप में दूध कसे बनी रेसिपी भी शेयर की जा रही है. ग्रुप में बताया जा रहा है कि यदि दूध पचने में मुश्किल हो रही हो तो उसमें पानी मिलाकर इस्तेमाल करना चाहिए. हालांकि रिसर्च में ये साबित हो चुका है कि दूध में भरपूर न्यूट्रिशन होता है. वहीं कुछ एक्सपर्ट्स का कहना है कि पशुओं में एक खास तरह की एंटीबॉडी पायी जाती है. जिससे दूध पीने पर ये एंटीबॉडी शरीर में जाकर इम्यून सिस्टम को स्ट्रॉन्ग करती है.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही