Search

 
 
 

धनबाद के लोगों को  मिल रहा महज 20 मिनट पानी, निगम के दावे फेल

 
Dhanbad : धनबाद कोयलांचल में गर्मी बढ़ने के साथ ही जल संकट शुरू हो गया है. शहर में पहले रोजाना 40 मिनट जलापूर्ति हो रही थी, अब सिर्फ 20 मिनट ही घरों में सप्लाई का पानी पहुंच रहा है. नगर निगम व पेयजल एवं स्वच्छता विभाग का प्रतिदिन 55 एमएलडी जलापूर्ति करने का दावा फेल हो चुका है. रविवार 9 अप्रैल को हीरापुर, चिरागोड़ा, भूदा आदि इलाकों में कम जलापूर्ति हुई. पर्याप्त पानी नहीं मिलने से लोगों के घरेलू कामकाज प्रभावित रहे. यही हाल रहा तो मई- जून में स्थिति और खराब हो सकती है. एक वक्त पानी मिलना भी मुश्किल हो जायेगा.

5 लाख आबादी को मिल रहा है सिर्फ एक वक्त पानी

अभी शहर के 12 जलमीनारों से 5 लाख लोगों को पानी मिल रहा है. निगम और पेयजल विभाग की लापरवाही के कारण 10 साल से शहर के लोगों को सिर्फ एक वक्त सप्लाई का पानी मिलता है. गर्मी में पाइप फटने, मोटर जलने और बिजली गुल रहने की समस्या से जलापूर्ति बंद रहने की बात अलग है. विभाग को इसे दुरुस्त करने में 3 से 5 दिन का समय लग जाता है. दोनों विभागों ने डेढ़ माह पूर्व ही मैथन से 55 एमएलडी पानी देने की बात कही थी, लेकिन गर्मी की शुरुआत में ही सभी की पोल खुल गई है.

समय पर देने के बाद भी झेल रहे परेशानी : रवींद्र प्रसाद

[caption id="attachment_603579" align="aligncenter" width="292"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/ravindra-prasad-292x300.jpg"

alt="" width="292" height="300" /> रवींद्र प्रसाद[/caption] चिरागोड़ा निवासी रवींद्र प्रसाद ने बताया कि हर साल समय पर पानी का पैसा जमा करता हूं. लेकिन पानी नियमित रूप से नहीं मिलता है. कभी बिजली की समस्या, तो कभी वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में गड़बड़ी की समस्या से जूझना पड़ता है. हीरापुर निवासी माया देवी ने बताया कि एक सप्ताह से घर में कम पानी आ रहा है. इससे से कामकाज प्रभावित होता है.

घर में वैकल्पिक व्यवस्था न होने से मुश्किल : प्रकाश 

[caption id="attachment_603577" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/prakash-bhagat-300x225.jpg"

alt="" width="300" height="225" /> प्रकाश भगत[/caption] प्रकाश भगत ने बताया की गर्मी बढ़ने के साथ पानी की समस्या बढ़ने लगी है. घर में वैकल्पिक व्यवस्था न हो तो यहां रहना मुश्किल हो जायेगा.

वाटर सप्लाई में अभी कोई कटौती नहीं की गई : जेई

  इस मुद्दे पर पेयजल एवं स्वच्छता विभाग धनबाद प्रमंडल 1 के जेई भागीरथ रवानी से बात की गई. उन्होंने बताया कि गर्मी को देखते हुए अभी शहर में 55 एमएलडी जलापूर्ति की जा रही है. कहीं कोई कटौती नहीं की गई है. बिजली की समस्या के कारण कुछ स्थानों पर दिक्कत हो सकती है. ऐसे सप्लाई में अभी कही गड़बड़ी नहीं है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-extensive-preparations-in-nirsa-for-the-martyrdom-day-celebrations-of-martyr-gurudas-chatterjee/">धनबाद

: शहीद गुरुदास चटर्जी के शहादत दिवस समारोह की निरसा में व्यापक तैयारी  [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही