Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

दुमका शहर के लोगों को दो दिनों तक नहीं मिलेगा पानी !

Advertisement
Advertisement
Dumka: शहरी जलापूर्ति योजना पर आश्रित 17 हजार कनेक्शनधारियों को दो दिन तक सरकारी जलापूर्ति योजना से पानी नहीं मिलने वाला है. बास्कीचक स्थित कच्चा जल संयंत्र में केबल और मोटर में आई खराबी दूर करने के लिए चल रहे कार्य की वजह से गुरुवार व शुक्रवार को जलापूर्ति बाधित रहेगी. धनबाद से आई बिजली मिस्त्रियों की टीम लगातार काम में जुटी है. शहरी जलापूर्ति योजना के तहत बास्कीचक कच्चा जल संयंत्र के माध्यम से मयुराक्षी नदी का पानी कुरूवा स्थित वाटर प्लांट तक जाता है. और यहां से पानी फिल्टर होकर लोगों के घर तक पहुंचता है. बास्कीचक में पानी उठाने के लिए जो बिजली का मोटर और मशीन लगा है. उसे आज तक कवर नहीं किया गया है. इस कारण पानी बरसने पर खराबी आ जाती है और जलापूर्ति ठप्प हो जाता है. इसे भी पढ़ें- दुमका">https://lagatar.in/dumka-should-the-negligence-of-the-health-department-be-fatal/84331/">दुमका

: स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही कहीं जानलेवा न हो जाये ?

संवेदक अशोक राउत को दिया गया कमान

5 मई को शिप्टी कंस्ट्रक्शन से संचालन का काम छीनकर संवेदक अशोक राउत को दिया गया. अशोक ने काम संभालने के बाद सबसे पहले पानी बरसने पर आने वाली खराबी को दूर करने का निर्णय लिया. उन्होंने बुधवार को धनबाद से बिजली मिस्त्रियों की टीम को बुलाकर मोटर व केबल की जांच कराई. जांच में यह बात सामने आई कि तार खुला रहने की वजह से ही केबल और मोटर खराब होता है. अशोक ने बताया कि तार खुला रहने से डर बना रहता था कि. कब कोई व्यक्ति या मवेशी इसकी चपेट में नहीं आ जाए. इसलिए केबल व मोटर को कवर कराया जा रहा है. संयंत्र की देखरेख करने वाले विमलेश कुमार ने बताया कि टीम लगातार काम कर रही है, मौसम भी खराब है. पहले एक तरफ की खराबी को दूर किया जा रहा है, ताकि गुरुवार की सुबह कुछ देर के लिए पानी दिया जा सके. अगर मौसम ने साथ नहीं दिया तो पानी के लिए दो दिन तक इंतजार करना होगा. शुक्रवार की शाम या फिर शनिवार की सुबह से निर्बाध जलापूर्ति दोबारा शुरू हो सकती है. इसे भी पढ़ें- दुमका">https://lagatar.in/dumka-two-killed-three-scorched-due-to-lightning-in-kathikund-and-masalia/85067/">दुमका

: काठीकुंड और मसलिया में बिजली गिरने से दो की मौत, तीन झुलसे
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही