Saria (Giridih) : स्वाद व पौष्टिक गुणवत्ता से भरपूर गिरिडीह जिले के सरिया प्रखंड का कच्चा कटहल झारखंड समेत पांच राज्य के लोगों को भाया है. लोग अपने घरों में इसकी सब्जी बनाकर बड़े चाव से खा रहे हैं. यहां के कटहल की स्वाद ही अलग है. सब्जी बनने पर हर दिन खाने की इच्छा होती है. कटहल की मांग को देखते हुए सरिया मंडी ताजा कटहलों से भरा है. प्रखंड क्षेत्र के केशवारी, पावापुर, धोवारी, बागोडीह, नावाडीह, सिंगदाहा ,कोयरीडीह, चिचाकी समेत अन्य गांवों के किसान प्रतिदिन सैकड़ों क्विंटल कटहल सरिया मंडी में बेचते हैं. फिर यहां कटहल का वजन कर चारपहिया वाहनों से झारखंड समेत बिहार, पश्चिम बंगाल, उत्तरप्रदेश भेज दिया जाता है. स्थानीय किसानों के अलावा उपरोक्त राज्यों के व्यापारी भी कटहल की खरीदारी करने यहां आते हैं. कटहल का मूल्य वजन के मुताबिक तय होता है. सरिया मंडी में ताजा कटहल का बाजार मूल्य 500 रुपए प्रति क्विंटल है. दूसरे राज्य के मंडियों में जाने पर दाम में और भी इजाफा होता है. सरिया के किसान सह कटहल व्यापारी विनोद यादव ने बताया कि यहां के कटहल की अच्छी क्वालिटी रहने के कारण दूसरे राज्यों में मांग है. सरिया बाजार से प्रतिदिन सैकड़ों क्विंटल कटहल झारखंड समेत बिहार, पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश के मंडियों में सप्लाई होती है. हालांकि कटहल की पैदावार को लेकर यहां के किसान ज्यादा जागरूक नहीं हैं. सरिया कृषि विभाग किसानों को जागरूक करे तो पैदावार में और इजाफा होगा. क्षेत्र मे कोल्ड स्टोरेज भी नहीं है. कटहल तोड़ने के बाद तुरंत सप्लाई नहीं होने पर खराब होने लगता है. कोल्ड स्टोरेज रहने से कटहल का सुरक्षित भंडारण के साथ-साथ किसानों को ज्यादा मूल्य मिल पाता. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=635788&action=edit">यह
भी पढ़ें : गिरिडीह : स्कॉलर बीएड कॉलेज के प्रशिक्षु छात्रों ने निकाली साइकिल रैली [wpse_comments_template]
सरिया का कटहल झारखंड समेत पांच राज्य के लोगों को भाया

Leave a Comment