Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गोडसे की विचारधारा के लोगों ने राहुल गांधी की सदस्यता समाप्त करायी- अविनाश पांडे

Koderma: गोडसे की विचारधारा के लोगों ने राहुल गांधी की सदस्यता समाप्त करायी है. आने वाले दिन कांग्रेस का होगा, और 2024 में भाजपा को सत्ता छोड़ना होगा. गुरुवार को झुमरीतिलैया में जय भारत सत्याग्रह जनसभा में कांग्रेस प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे ने उक्त बातें कही. उन्होंने कहा कि हमारा देश संकट के दौर से गुजर रहा है और जब कोई भ्रष्टाचार, महंगाई, बेरोजगारी और नफरत को लेकर सवाल खड़े करता है, तो उसे प्रताड़ित किया जाता है. सभा को संबोधित करते हुए पार्टी के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि राहुल गांधी ने 4 हजार किलोमीटर पदयात्रा के जरिए आम लोगों के मुद्दों की लड़ाई शुरू की तो उन्हें प्रताड़ित किया गया. मौके पर कांग्रेस नेता शहजादा अनवर, ईश्वर आनंद,जिला अध्यक्ष भागीरथ पासवान, अभिजीत राज, मनोज सहाय पिंकू, नारायण वर्णवाल, रविशंकर यादव, उपेंद्र सिंह, निर्मल कुमार ओझा, अर्चना सिंह, उमेश साव, उपेंद्र सिंह एवं अन्य कांग्रेस नेता कार्यकर्ता मौजूद थे. इसके पहले कांग्रेस नेताओं के कोडरमा पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया और जिंदाबाद के नारे लगाए. इसे भी पढ़ें- झारखंड">https://lagatar.in/dawat-e-iftar-at-jharkhand-rjd-headquarters-jayaprakash-said-rjd-celebrates-the-festival-of-all-religions-together/">झारखंड

राजद मुख्यालय में दावत-ए-इफ्तार, बोले जयप्रकाश – सभी धर्मों का पर्व मिलजुलकर मनाता है राजद
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही