Search

 
 
 

हजारीबाग की जनता सोच समझकर करेगा मतदान : जेपी पटेल

 
इंडिया गठबंधन के कांग्रेस प्रत्याशी ने मांडू प्रखंड क्षेत्र में किया जनसंपर्क Hazaribagh:  हजारीबाग लोकसभा सीट से इंडिया गठबंधन समर्थित कांग्रेस प्रत्याशी जय प्रकाश भाई पटेल ने गुरुवार को मांडू प्रखंड क्षेत्र में चुनावी जनसंपर्क अभियान चलाया. उन्होंने गांव-गांव घूम कर लोगों के साथ संवाद स्थापित किया. डोर टू डोर कैंपेन और जनसभाओं के माध्यम से उन्होंने कांग्रेस के न्याय पत्र के बारे में लोगों को बताया और क्रमांक एक पर हाथ छाप के बटन को दबाकर कांग्रेस को जिताने का आह्वान किया. अपने विधानसभा क्षेत्र में उन्हें लोगों का जबरदस्त समर्थन मिला. सभी जनसभा में समर्थकों की भारी भीड़ उमड़ रही थी. उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि कांग्रेस देश के किसानों, युवाओं, महिलाओं, अल्पसंख्यकों, आदिवासियों और पिछड़ों समेत सभी वर्ग के लिए भाजपा से लड़ाई लड़ रही है. वहीं हजारीबाग में लड़ाई शराब, शिक्षा, बालू, कोयला, जमीन, स्वास्थ्य का धंधा करने वाले धंधेबाज से है. यह चुनाव हजारीबाग को ऐसे लोगों से बचाने का चुनाव है. हजारीबाग के साथ न्याय करने का चुनाव है. इसे भी पढ़ेंगोड्डा">https://lagatar.in/godda-48-bottles-of-illegal-liquor-recovered-from-scooter-youth-arrested/">गोड्डा

: स्कूटी से 48 बोतल अवैध शराब बरामद, युवक गिरफ्तार

कांग्रेस देगी रोजगार : जेपी भाई पटेल

कांग्रेस के न्याय पत्र के बारे बताते हुए जेपी भाई पटेल ने कहा कि कांग्रेस की सरकार लोगों को रोजगार देने का काम करेगी. किसानों की आय को बढ़ाने का काम करेगी. महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण देगी. मनरेगा मजदूरों की आय को बढ़ाएगी. फ्रेश ग्रेजुएट की पहली नौकरी पक्की करेगी. कहा कि हम सेवक हैं और वो लोग धंधेबाज. जनता सब जानती है, समझदारी के साथ वोट करेगी. जनसभा कार्यक्रम में सांसद प्रत्याशी जय प्रकाश भाई पटेल के साथ रियाज अहमद, राज कुमार महतो, भुन्नु महतो, मोहन महतो, देवकी महतो, सागर महतो, आरीफ अंसारी, प्रदीप मिश्रा, बसंत महतो, धनेसर महतो, प्रेम कुमार महतो, मोगल चंद्र पटेल, कुंदन महतो, हदीस अंसारी, देवलाल चौहान, मुमताज अंसारी, मिस्टर बाबू, हदीस अंसारी, मिन्हाज अंसारी, भागीरथ महतो, गुलजार अंसारी, नौशाद अंसारी, भानु प्रताप सिंह, राहुल महतो, मातिम अंसारी, इमरान अंसारी, हसनैन अंसारी, महताब अंसारी, मंजूर अंसारी, सहित सैंकड़ों की संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें-जिसके">https://lagatar.in/whoever-is-found-with-ill-gotten-money-will-have-to-go-to-jail-babulal/">जिसके

पास गलत ढंग से कमाया हुआ पैसा मिलेगा, उसको जेल जाना ही पड़ेगा : बाबूलाल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही