Search

 
 
 

झारखंड के लोग हैं मजबूत, यहां ईडी का डर कुछ नहीं : मीर

 
Ranchi : झारखंड कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर 23 साल बाद झारखंड में दो दिवसीय दौरे पर आए. इससे पहले बिहार काल में ही वो झारखंड आए थे. बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि झारखंड के लोग बहुत मजबूत हैं. यहां ईडी के डर से कुछ नहीं होगा. मोदी सरकार एजेंसी का लाभ झारखंड में जरा भी नहीं ले पाएगी. देश में जगजाहिर है कि जहां चुनाव नजदीक आते हैं, वहां ईडी, सीबीआई जैसे ना जाने कौन-कौन सी एजेंसियों को लगाकर स्थित सरकार को डराने का काम किया जाता है. झारखंड के मजबूत लोगों को इससे कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है. इससे पूर्व एयरपोर्ट में ही कांग्रेस नेता व कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़े की थाप के बीच उनका गर्मजोशी से स्वागत किया. पार्टी के लोग इस दौरान कांग्रेस के दिग्गज नेताओं समेत अपने प्रभारी गुलाम अहमद मीर की जय जयकार लगा रहे थे. इसे भी पढ़ें - नीतीश">https://lagatar.in/nitishs-minister-said-there-is-no-plan-for-jdus-return-to-nda/">नीतीश

के मंत्री ने कहा, NDA में जेडीयू की वापसी का कोई प्लान नहीं

एयरपोर्ट पर कांग्रेस के ये नेता रहे मौजूद

प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, मंत्री बन्ना गुप्ता, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, पूर्व डिप्टी मेयर अजयनाथ शाहदेव, नगर कांग्रेस कमटी अध्यक्ष कुमार राजा, कांग्रेस नेता विनय सिन्हा दीपू आदि शामिल थे. इसे भी पढ़ें - सीएम">https://lagatar.in/cms-ed-letter-tell-the-allegations-ready-to-cooperate/">सीएम

का ED को पत्र: आरोप बताएं, सहयोग के लिए तैयार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही