Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

झारखंड के लोगों का महाराष्ट्र-गुजरात के आर्थिक विकास में अहम योगदान : राज्यपाल

Ranchi : 1 मई 1960 को महाराष्ट्र और गुजरात राज्य अलग हो गया था. तब से हर साल इस दिन महाराष्ट्र एवं गुजरात राज्य का स्थापना दिवस मनाया जाता है. झारखंड के राजभवन में भी पहली बार दोनों राज्यों के स्थापना दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया. राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि इन दोनों राज्यों का समृद्ध सांस्कृतिक विरासत एवं गौरवशाली इतिहास रहा है. इस पर हर देशवासी को गर्व है. इन राज्यों का हमारे राष्ट्र के आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण योगदान है. आज अगर भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है, तो उसमें इन दोनों राज्यों का बहुत बड़ा योगदान है. कहा कि यह प्रसन्नता का विषय है कि झारखंड में रहनेवाले महाराष्ट्र एवं गुजरात के लोग यहां विभिन्न क्षेत्रों में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं. (पढ़ें, बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-nia-raids-the-whereabouts-of-three-people-including-the-central-general-secretary-of-the-labor-organization-committee/">बोकारो

: मजदूर संगठन समिति के केंद्रीय महासचिव समेत तीन लोगों के ठिकानों पर NIA का छापा)

दोनों राज्यों के लोगों ने भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन में निभायी महत्वपूर्ण भूमिका

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/04d92ae1-7bff-49bd-ad15-b0e30084c593.jpg"

alt="" width="1600" height="1066" /> सीपी राधाकृष्णन ने कहा कि महाराष्ट्र महान छत्रपति शिवाजी महाराज की भूमि है. छत्रपति शिवाजी महाराज का महान और  दूरदर्शी व्यक्तित्व पूरे विश्न को प्रेरित करता रहा है. इन क्षेत्रों में रहने वाले लोगों ने भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जो अविस्मरणीय है. आगे कहा कि `नमक सत्याग्रह`, `दांडी मार्च`, `बारडोली सत्याग्रह`, `भारत छोड़ो आंदोलन` जैसे आंदोलन इन क्षेत्रों में ही उत्पन्न हुए थे. इन आंदोलनों में देश भर के लोगों की व्यापक भागीदारी देखी गयी. राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं सरदार वल्लभभाई पटेल के कुशल नेतृत्व का सदैव स्मरण किया जायेगा. इसे भी पढ़ें : PLFI">https://lagatar.in/plfi-sub-zonal-commander-arrested-with-ak-47/">PLFI

का सब जोनल कमांडर AK-47 के साथ गिरफ्तार

बेहतर उद्यमशीलता के लिए भी जाना जाता है गुजरात

राज्यपाल ने कहा कि गुजरात अपनी बेहतर उद्यमशीलता के लिए भी जाना जाता है. यह उद्योगों व व्यवसायों का केंद्र बन गया है. वहीं मुंबई देश की आर्थिक राजधानी के रूप में जाना जाता है. यहां बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज समेत कई प्रमुख वित्तीय संस्थान मौजूद हैं. पर्यटन के क्षेत्र में भी यह राज्य आगे है. राज्यपाल के प्रधान सचिव डॉ. नितिन कुलकर्णी ने कहा कि महाराष्ट्र व गुजरात दोनों भाई-भाई हैं. दोनों प्रगति के शिखर पर विद्यमान है. इनका सामाजिक-आर्थिक विकास में उल्लेखनीय योगदान है. इस अवसर पर गुजराती समाज ने गरबा नृत्य, मराठी समाज के वंदना धामोरी ने भजन, लोहरदगा डीसी डॉ. वाघमारे प्रसाद कृष्ण ने गायन प्रस्तुत किया. इसे भी पढ़ें : तिहाड़">https://lagatar.in/big-news-from-tihar-jail-gangster-tillu-tajpuria-killed-by-stabbing-with-iron-rod/">तिहाड़

जेल से आयी बड़ी खबर, गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया की लोहे की रॉड घोंपकर हत्या
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही