Search

 
 
 

घोटालों की सरकार से झारखंड की जनता को चाहिए मुक्ति- प्रतुल

 
Ranchi: भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस बयान का जमकर समर्थन किया जिसमें उन्होंने झारखंड मुक्ति मोर्चा का अर्थ ‘जमकर खाओ’ बताया था. भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा कि जनता तो ऐसे भी झामुमो को ‘झारखंड मुद्रा मोचन’ पार्टी के रूप में जानती है. प्रतुल शाह देव ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के कार्यकाल में 70000 करोड़ रुपयों का घपला, घोटाला हुआ था. देश के इतिहास में पहली बार एक मुख्यमंत्री 40 घंटे तक फरार था और चंपाई सरकार भी खुद को हेमंत पार्ट-2 सरकार बताती रही है. झारखंड को अब भ्रष्टाचारी व्यवस्था से मुक्ति चाहिए. प्रतुल ने कहा कि जितना झामुमो, कांग्रेस के नेताओं ने झारखंड को लूटा है, उन सभी पैसों को वापस लाया जाएगा. ये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी है. इसे भी पढ़ें- प्रधानमंत्री">https://lagatar.in/jharkhand-will-progress-due-to-prime-ministers-policies-champai-soren/">प्रधानमंत्री

की नीतियों से झारखंड बढ़ेगा आगे- चंपाई सोरेन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही