Search

 
 
 

झारखंड के लोग भी अपने उत्पादों को विदेशी बाजार तक पहुंचा सकेंगे : महुआ माजी

 
Ranchi : लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय (एमएसएमई), भारत सरकार द्वारा एक्सपोर्ट प्रमोशन पर दो दिवसीय सेमिनार का आयोजन साेमवार को होटल होली-डे होम में किया गया. इस सेमिनार का मुख्य उद्देश्य मंत्रालय द्वारा एमएसएमई इकाईयों को निर्यात संवर्द्धन, नए बाजार सृजन, राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय बाजार में नवीनतम चलन, निर्यात की प्रक्रिया, निर्यात को लेकर डोक्यूमेंटशन की जानकारी देना और जागरूक करना था. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित राज्यसभा सांसद डॉ महुआ माजी ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम उद्यमियों को बढ़ावा देने के लिए समय की मांग है. इससे अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं महिला उद्यमियों को व्यापार जगत में आ रहे बदलाव की अद्यतन जानकारी प्राप्त हो सकेगी. वे अपने उत्पादों को निर्यात के माध्यम से विदेशी बाजारों तक पहुंचा कर अपने उद्यमों का बेहतर विकास कर सकेंगे. झारखंड उद्योग निदेशक जितेंद्र कुमार सिंह ने सभी उद्यमियों को झारखंड सरकार द्वारा उपलब्ध योजनाओं के तहत उनके उद्यम के विकास के लिए हरसंभव मदद का आश्वासन दिया.

100 से ज्यादा प्रतिभागी उद्यमी शामिल हुए

आईईडीएस के संयुक्त निदेशक इंद्रजीत यादव ने सभी प्रतिभागी उद्यमियों से विशेषज्ञों के निर्यात की प्रक्रिया एवं दस्तावेजीकरण संबंधित अनुभव का लाभ लेने की अपील की. जिससे कि वे अपने उत्पादों का निर्यात विदेशों में कर सकें एवं अपने उद्यमों का विकास सुनिश्चित कर सकें. सहायक निदेशक सुरेंद्र शर्मा ने अपना अनुभव एवं कौशल सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यमियों के साथ साझा किया. इस संगोष्ठी में राज्य के उद्योग संघों, चेंबर्स एवं रांची जिले एवं आसपास के जिलों के लगभग 100 से ज्यादा प्रतिभागी उद्यमियों ने उन विशेषज्ञ अधिकारियों से सीधे वार्तालाप करके अपनी शंकाओं का समाधान किया तथा निर्यात संवर्द्धन एवं जेम (जीईएम) से संबंधित जानकारी प्राप्त की. इसे भी पढ़ें – इंडियन">https://lagatar.in/third-day-of-lawyers-strike-speaker-said-stay-united-members-are-calling-it-stubbornness-harm-to-lawyers/">इंडियन

साइंस कांग्रेस में हिस्सा लेकर लौटे झारखंडी वैज्ञानिक, हुए सम्मानित
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही