Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मुरी जंक्शन पहुंचे कुरमी समाज के लोग, ट्रैक जाम कर किया जोरदार प्रदर्शन समेत सिल्ली और सोनाहातू की कई खबरें

Advertisement
Advertisement
Muri/Silli/Sonahatu : पूर्व नियोजित कार्यक्रम के तहत रेल टेका (रेल चक्का जाम) कार्यक्रम को लेकर बुधवार को विभिन्न क्षेत्र से पहुंचे कुडमी/ कुरमी समाज के लोग मुरी के झारखंड मोड़ में एकत्रित हुए. वहां से रणनीति बनाकर सभी नारेबाजी करते हुये निकले. प्रदर्शनकारियों ने पुलिस के बैरिकेडिंग को तोड़ते हुए लगाम गांव के रास्ते से रेलवे ट्रैक पर पहुंचकर ट्रैक को जाम कर दिया. इस दौरान जोरदार नारेबाजी की. वक्ताओं ने कहा कि हमलोगों को अनुसूचित जनजाति का दर्जा देना होगा. रेलवे के पदाधिकारी तथा पुलिस प्रशासन के काफी समझाने के बावजूद प्रदर्शनकारी नहीं माने और मुरी जंक्शन तक पहुंचे गए. प्रदर्शनकारियों में महिलाओं की संख्या भी काफी थी. किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए रैपिड एक्शन फोर्स को भी तैनात किया गया था.

रेलवे को नहीं पहुंचाया जाएगा कोई नुकसान : शीतल ओहदार

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/3-56.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> रेलवे के पदाधिकारी तथा पुलिस प्रशासन से मोर्चा के अध्यक्ष शीतल ओहदार ने कहा कि वह शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन करना चाहते हैं. रेलवे को किसी प्रकार की क्षति नहीं पहुंचाई जाएगी. इसकी जानकारी पहले से ही जिला प्रशासन और रेलवे के पदाधिकारी को दे दी गई थी. ओहदार ने बताया कि मुरी रेलवे जंक्शन पर आंदोलन की छूट मिलने पर बहुत जल्द आंदोलन को स्थगित करने का फैसला लिया जा सकता है.  इस संबंध में स्टेशन मैनेजर पीके साहू से पूछने पर उन्होंने बताया कि आज चार ट्रेनें रद्द की गई है, जिसमें कामाख्या एक्सप्रेस, मौर्य एक्सप्रेस, भुवनेश्वर धनबाद तथा रांची धनबाद इंटरसिटी एक्सप्रेस शामिल है. सारी ट्रेनें एक दिन के लिए रद्द की गई है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/4-46.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

कुर्मी/कुड़मी समाज के रेल टेका में शामिल हुए पिपरवार-खलारी के लोग

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/1-77.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> पिपरवार : कुर्मी/कुड़मी विकास मोर्चा द्वारा रांची के मुरी जंक्शन में आयोजित रेल टेका कार्यक्रम में पिपरवार और खलारी कोयलांचल क्षेत्र से काफी संख्या में लोग शामिल हुए. मोर्चा के केंद्रीय अध्य्क्ष शीतल ओहदार के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में हजारों की संख्या में कुर्मी/कुड़मी जाति के लोग शामिल हुए. कार्यक्रम के माध्यम से समाज के लोगों ने कहा कि जब तक केंद्र सरकार कुड़मी समाज को एसटी में शामिल नहीं करती है, तब तक झारखंड में रेल के सभी साधन बंद रहेंगे. पिपरवार खलारी से इस कार्यक्रम में शामिल होने वालों में महेंद्र महतो, दीपक महतो, विजय महतो, मनकू महतो, तारकेश्वर महतो, प्रमोद महतो, अंगद महतो, चिंतामन महतो, मणिलाल महतो, धर्मनाथ महतो, दिलीप महतो, अरुण महतो, तेजनाथ महतो, सुरेंद्र महतो, यशपाल महतो, नागेश्वर महतो सहित सैकड़ो लोग शामिल थे.

हाथियों के उत्पात से ग्रामीण हताश और निराश

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/6-35.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> सोनाहातू : रांची जिला के सोनाहातू प्रखंड क्षेत्र में लगातार हाथियों के उत्पात से किसान परेशान हैं. कड़ी मेहनत और पूंजी लगाकर फसल तैयार कर रहे हैं, उसे हाथियों के झुंड द्वारा चंद मिनट में  रौंद दिया जा रहा है. नुकसान के  अनुरूप मुआवजा नहीं मिलता है. मंगलवार रात को सेरेंगहातू और चोगा गांव में किसानों के खेतों में लगे फसलों को हाथियों के झुंड ने रौंदा दिया, इससे किसान काफी हताश और निराश है. बुधवार सुबह मुखिया विकास सिंह मुंडा, विधायक प्रतिनिधि चितरंजन महतो, आजसू के केंद्रीय सदस्य संजय महतो, प्रखंड अध्यक्ष सुषेण प्रमाणिक सेरेंगहातू गांव पहुंचे और खेतों में घूम कर नुकसान का जायजा लिया. वन विभाग से जल्द से जल्द हाथी भगाने की मांग की, साथ ही किसानों को मुआवजा आवेदन तत्काल देने को कहा गया. इस दौरान विधायक के निर्देश पर ग्रामीणों के बीच फटाखे का वितरण भी किया गया.

चोगा गांव में कुआं में मिला महिला का शव

सोनाहातू : थाना क्षेत्र के चोगा गांव में कुंआ से एक महिला का शव बरामद किया गया है. महिला का नाम कोला देवी उम्र 65, पति रंजीत स्वांसी है. कुआं में शव मिलने की सूचना पर पहुंची सोनाहातू पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को कुएं से बाहर निकाला. मृतक महिला के परिजनों ने बताया कि महिला पिछले दो दिन से बिना बताए घर से गायब थी. हालांकि घरवालों ने इसकी सूचना पुलिस को नहीं दी थी. पुलिस के घटना की जांच शुरू कर दी है.

हिंडाल्को इंडस्ट्रीज ने टीबी मरीजों के बीच पौष्टिक आहार का किया वितरण

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/5-40.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> सिल्ली/मुरी : स्वास्थ्य विभाग एवं हिंडाल्को सीएसआर विभाग मुरी के सौजन्य से टीबी रोगियों के बीच पौष्टिक आहार का वितरण किया गया. यह वितरण प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत टीबी उन्मूलन के लक्ष्य को प्राप्त करने के उद्देश्य के किया गया. इस दौरान स्वास्थ्य विभाग रांची झारखंड के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर प्रभात कुमार, रांची डीटीओ एसके साबरी, एमओआईसी सिल्ली डॉक्टर एस बास्की एवं स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी राकेश राय, अमरेश कुमार, रंजीत कुमार मौजूद रहे. हिंडालको इंडस्ट्रीज मुरी के एचआर हेड अरूण राय  ने बताया कि पोषक आहार सहायता सिल्ली प्रखंड के पांच पंचायत को गोद लेते हुए सहायता सामग्री का वितरण किया गया. कार्यक्रम के दौरान आए सिविल सर्जन ने बताया कि केंद्र सरकार ने वर्ष 2016 में ही घोषणा की थी कि 2025 तक भारत को टीबी मुक्त बनाना है. इसको लेकर राज्य सरकार भी काफी गंभीर है. हमें टीबी के मरीज को इलाज में मदद करनी चाहिए, क्योंकि एक टीबी का मरीज एक वर्ष में 10 मरीज को पैदा करता है. हम लोगों को उनसे भेदभाव न कर उनकी सहायता करने की आवश्यकता है. इस मौके पर संस्थान के सीएसआर हेड अनिल सिंह, भारत कुमार सिंह एवं हिंडाल्को के चिकित्सा अधिकारी सौरभ घोष भी मौजूद रहे. इसे भी पढ़ें : लोकसभा">https://lagatar.in/womens-reservation-bill-passed-in-lok-sabha-454-votes-in-favor-only-two-against/">लोकसभा

से महिला आरक्षण बिल पास, पक्ष में पड़े 454 वोट, विरोध में मात्र दो
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही