Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लोहार-लोहरा जनजाति समाज के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से की मुलाकात

Ranchi :  खतियानी लोहार/लोहरा जनजाति समाज के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को राजभवन में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से मुलाकात की और पुष्प गुच्छ भेंट किया. प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल को समाज में उत्पन्न संवैधानिक विसंगतियां से अवगत कराया. साथ ही पूर्व की 1950, 1956  और 1976 की जनजाति आदेश का अनुपालन कराने की मांग की. सभी ने संतोष गंगवार को पांचवी अनुसूची क्षेत्र में अधिसूचित लोहार जनजाति के लोगों की खतियानी जमीन की हो रही खरीद-बिक्री के बारे में जानकारी दी और निबंधन रद्द कराने की बात रखी. प्रतिनिधिमंडल ने धारा 46 का सख्ती से अनुपालन कराने की मांग की. प्रतिनिधिमंडल में अध्यक्ष अतीत कुमार, सचिव फलेंद्र करमाली, विशेश्वर लोहरा, वतन लोहरा सहित अन्य शामिल थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही