Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

फोरलेन बनने से मुजफ्फरपुर के लोगों को जाम से मुक्ति मिलेगीः नीतीश कुमार

Muzaffarpur: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को मुजफ्फरपुर-हाजीपुर फोरलेन के निर्माणाधीन बाईपास एनएच 77 का निरीक्षण किया। एनएच 77 के पकड़ी-पताही में निर्माणाधीन बाईपास का निरीक्षण कर कार्य की प्रगति की जानकारी ली. इस दौरान पथ निर्माण विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने मुख्यमंत्री को बताया कि वर्ष 2010 में ही मुजफ्फरपुर-हाजीपुर बाईपास के निर्माण का फैसला लिया गया था लेकिन जमीन अधिग्रहण सहित अन्य समस्याओं के कारण वर्ष 2012 से इस पर काम शुरू हुआ. इस फोरलेन के बचे हुए निर्माण कार्य को नवंबर तक पूर्ण करा लिया जाएगा. वहीं सीएम ने अधिकारियों को जल्द निर्माण कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया।.निरीक्षण के बाद परियोजना कार्य की समीक्षा की.

सीतामढ़ी से सोनवर्षा जाना आसान हो जाएगा

नीतीश ने कहा कि मुजफ्फरपुर में लगभग 17 किलोमीटर बाईपास के निर्माण से लोगों को आवागमन में काफी सुविधा होगी. एक जगह से दूसरी जगह आने-जाने में काफी कम समय लगेगा. इस पथ से गोपालगंज होकर उत्तर प्रदेश जानेवाले लोगों को सुविधा होगी. सीतामढ़ी से सोनवर्षा जाना भी आसान हो जाएगा. साथ ही पटना-मुजफ्फरपुर को ईस्ट-वेस्ट कॉरिडोर के फोरलेन की भी कनेक्टिविटी मिलेगी. मुजफ्फरपुर के लोगों को जाम से मुक्ति मिलेगी. उन्होंने कहा कि इसके निर्माण से पटना से नेपाल जाना भी आसान हो जाएगा. मझौली से नेपाल को जोड़नेवाली सड़क एनएच 527-सी से भी आनेवाले वाहनों के लिए पटना आना-जाना आसान हो जाएगा.

नीतीश ने सकरी-सरैया में तुर्की थाना भवन का निरीक्षण किया

इसके बाद नीतीश ने सकरी-सरैया में निर्माणाधीन तुर्की थाना भवन का निरीक्षण किया. तुर्की थाना परिसर में 15.03 करोड़ रुपये की लागत से मुजफ्फरपुर जिला के मॉडल थाना भवन जजुआर, मॉडल थाना भवन हत्था एवं एससी एसटी विशेष थाना भवन का रिमोट के माध्यम से शिलापट्ट अनावरण कर उद्घाटन किया. साथ ही 32.76 करोड़ रुपये की लागत से 6 थाना भवन सहित 7 पुलिस भवनों का शिलान्यास किया. मुख्यमंत्री ने `जल-जीवन-हरियाली` अभियान के अन्तर्गत तुर्की थाना, कथैया थाना, रामपुर हरि थाना, पानापुर थाना, मुजफ्फरपुर जिलान्र्तगत महिला थाना, बेनीबाद थाना तथा बेला थाना में ग्रिड कनेक्टेड रूफ टॉप सोलर पॉवर प्लांट का भी शिलान्यास किया.

मुख्यमंत्री ने दिव्यांगजनों को ट्राई साइकिल दिया

इस दौरान मुख्यमंत्री ने विभिन्न योजनाओं के लाभुकों को चेक प्रदान किया. मुख्यमंत्री ने दिव्यांगजनों को ट्राई साइकिल प्रदान किया. साथ ही 1479 सतत् जीविकोपार्जन योजना से जुड़े लाभार्थियों को 6 करोड़ 95 लाख रुपये का सांकेतिक चेक तथा विवाह प्रोत्साहन योजना के लाभार्थियों को भी सांकेतिक चेक प्रदान किया. इस दौरान पंचायती राज मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ एस सिद्धार्थ, पथ निर्माण विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, गृह विभाग के प्रधान सचिव अरविंद कुमार चौधरी, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, मुख्यमंत्री के विशेष कार्यपदाधिकारी गोपाल सिंह, तिरहुत प्रमंडल के आयुक्त गोपाल मीणा, तिरहुत प्रक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक शिवदीप लांडे, पटना के जिलाधिकारी डॉ चंद्रशेखर सिंह समेत कई वरीय अधिकारी मौजूद थे. इसे भी पढ़ें - एसपीओ">https://lagatar.in/spo-murder-case-nia-is-questioning-cpi-maoist-politburo-member-pramod-mishra/">एसपीओ

हत्याकांड : भाकपा माओवादी के पोलित ब्यूरो सदस्य प्रमोद मिश्रा से NIA कर रही पूछताछ
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही