Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

नेपाली सेवा समिति के लोग ढाकी की धुन पर फूलपाती लाए, मंदिर में मां दुर्गा के साथ की स्थापित

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur : शहर में दुर्गा पूजा की धूम शुरू हो गई है. पूजा सरकार की गाइडलाइन के अनुसार ही मनाई जा रही है. गोलमुरी में नेपाली सेवा समिति भी दुर्गा पूजा का आयोजन कर रहा है. पूजा में षष्ठी के दिन सोमवार को पूजा करवा रहे पंडित खेमलाल पांडेय, भीम प्रसाद पोखरेल और नारायण पंडित ने फूलपाती (नवपत्रिका प्रवेश) के लिए एग्रिको जाकर बेल पेड़ के पास आमंत्रण दिया. मंगलवार की सुबह 8.55 बजे तीनों पंडित, नेपाली सेवा समिति के पदाधिकारी और दुर्गा पूजा समिति के पदाधिकारी और महिलाएं ढाकी लेकर फूलपाती (बेलपत्र) लाने एग्रिको पहुंचे. वहां पंडितों ने मंत्रोच्चारण के साथ फूलपाती लिया और उसे डोली में रखकर ढाकी की धुन पर सभी मंदिर लौट गए. [caption id="attachment_170125" align="aligncenter" width="180"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2021/10/NEPALI-SEVA-SAMITI-4-180x300.jpg"

alt="" width="180" height="300" /> बेलपत्र तोड़ने के लिए मंत्रोच्चारण करते पंडित.[/caption]

मंदिर में फूलपाती को भगवान शिव और माता पार्वती के रूप किया गया स्थापित

[caption id="attachment_170126" align="aligncenter" width="178"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2021/10/NEPALI-SEVA-SAMITI-5-178x300.jpg"

alt="" width="178" height="300" /> बेलपत्र तोड़कर डोली में रखते पंडित.[/caption] मंदिर में पंडित खेमलाल पांडेय ने फूलपाती को दुर्गापूजा पंडाल में शिव और पार्वती के रूप में स्थापित किया. इसके बाद मां दुर्गा, शिव और मां पार्वती को स्नान करवाया गया. तीनों की पूजा की गई. इस दौरान नैवेद्य और अन्य प्रसाद चढ़ाया गया. पंडित खेमलाल ने आरती की और उपस्थित लोगों ने पुष्पांजलि दी. बेलपाती लाने के लिए पंडितों के साथ नेपाली सेवा समिति के केंद्रीय अध्यक्ष रामनारायण, महासचिव विजय दमाई, सदस्य बीएन सिंह, गोपाल परियार, परिषद के सदस्य शमशेर बोहरा, कमल शर्मा, दुर्गा पूजा कमेटी के अध्यक्ष शंकर थापा, महामंत्री अनूप थापा, कोषाध्यक्ष अशोक कुमार, सदस्य राजू सोनार, नीतू दमाई, सुनीता नारायण, ज्योति अधिकारी, विनीता नेपाली, आशा गुरुंग, मीना छेत्री, पूनम परियार, शांति देवी आदि शामिल थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही