Shubham Kishor Ranchi : रांची डीसी मंजूनाथ भजंत्री पदभार लेने के बाद रेस हो गये हैं. वे लगातार पदाधिकारियों के साथ बैठक कर जनता की समस्याओं पर चर्चा कर रहे हैं. शिकायत लेकर समाहरणालय पहुंचने वाली जनता को किसी तरह की परेशानी ना हो, इसको लेकर भी डीसी ने पदाधिकारियों को कई निर्देश भी दिये हैं. डीसी के निर्देश पर जिला प्रशासन आम जनों की शिकायतों के लिए एक व्हाट्सएप नंबर 9430328080 जारी कर रहा है, जिसमें जनता अपनी शिकायत दर्ज कर सकेंगे. यह नंबर सोमवार (2 दिसंबर) से शुरू होगा. इस नंबर पर रांची की जनता 24*7 शिकायत कर सकेंगे. संबंधित विभाग लोगों की समस्याओं पर त्वरित संज्ञान लेगा और उसका समाधान करेगा. इसके लिए तीन पारियों में दो-दो कर्मियों और पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गयी है.
रांची की जनता WhatsApp पर 24*7 कर सकेंगे शिकायत, दो दिसंबर से शुरू होगा नंबर
Leave a Comment