Search

 
 
 

विकास कार्यों में क्षेत्र की जनता करें सहयोग : डॉ. शशिभूषण मेहता

 
Palamu : पांकी प्रखंड के ताल पंचायत के झापर गांव में आदिवासियों के पवित्र सरना धर्म स्थल का सौंदर्यीकरण और चारदीवारी का निर्माण होगा. इसका शिलान्यास पांकी विधायक डॉ. कुशवाहा शशिभूषण मेहता ने मंगलवार को किया. मौके पर विधायक का ताल पंचायत के मुखिया अनिता देवी, पांकी विधायक के स्वास्थ्य प्रखंड प्रतिनिधि मधु सिंह और ग्रामीणों ने फूल माला पहना कर स्वागत किया. कार्यक्रम की शुरूआत पाहन द्वारा विधिवत पूजा अर्चना कर की गई. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-sexually-exploited-on-the-pretext-of-marriage-now-threatening-to-kill/">जमशेदपुर

: शादी का झांसा देकर किया यौनशोषण, अब दे रहा जान से मारने की धमकी

मोदी सरकार आदिवासियों के उत्थान के लिए प्रयासरत- विधायक

मौके पर विधायक डॉ कुशवाहा शशिभूषण मेहता ने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार हमेशा अदिवासियों के उत्थान के लिए प्रयासरत है. भाजपा पार्टी शुरू से समग्र विकास के लिए प्रयत्नशील रही है. सबका साथ, सबका विकास का नारा पूरे देश में गूंज रहा है. इसी क्रम में झापर गांव के सरना स्थल की चारदीवारी की अधारशिला रखी गई. मौके पर ग्रामीणों ने मूलभूत समस्याओं से विधायक को अवगत कराया. विधायक ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि सभी समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाएगा. पांकी विधानसभा क्षेत्र में अमन चैन व सामाजिक समरसता का माहौल बना रहे हैं. उन्होंने ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि वह विकास कार्यो में भरपूर सहयोग प्रदान करें. मौके पर भाजपा नेता कमेश यादव, प्रोफेसर बच्चन ठाकुर, बिंदेशरी यादव. बबलू यादव सहित कई लोग उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :लातेहार">https://lagatar.in/latehar-former-mla-met-family-members-couple-demanded-e-arrest-killers/">लातेहार

: दंपति के परिजनों से मिले पूर्व विधायक, हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग की
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही