Search

 
 
 

डायग्नोस्टिक सेंटर खुलने से क्षेत्र के लोगों को मिलेगा फायदा : चंद्रप्रकाश चौधरी

 
Ramgarh: चितरपुर बस स्टैंड के समीप एसआर मार्केट में आईटी मेडिकल मंथन डायग्नोस्टिक सेंटर का उदघाटन सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया. मौके पर विशिष्ठ अतिथि, गोमिया विधायक लम्बोदर महतो भी मौजूद थे. मौके पर मुख्य अथिति चंद्रप्रकाश चौधरी ने कहा कि चितरपुर जैसे छोटे से गांव में इस तरह का डायग्नोस्टिक सेंटर खुलने से क्षेत्र के लोगों को काफी सुविधा मिलेगी. लोग यहां पर आसानी से सभी रोगों की जांच करा सकते हैं. वहीं संचालक इंतेखाब आलम ने बताया कि डायग्नोस्टिक सेंटर में लोगों को कम दर में आधुनिक सुविधा मिलेगी. सेंटर में अल्ट्रासॉउन्ड, कलर डॉपलर की सुविधा, एक्स रे, इसीजी, खून, पेशाब एवं मल की सम्पूर्ण जांच सुविधा उचित रेट पर किए जाएंगे. साथ ही एपेंडिस, हर्निया, पथरी, बच्चेदानी आदि ऑपरेशन की सुविधा मिलेगी. वही स्त्री रोग विशेषज्ञ द्वारा जाँच, डिलीवरी की सम्पूर्ण सुविधा भी यहां उपलब्ध है. इसे भी पढ़ें-किरीबुरु">https://lagatar.in/kiriburu-huge-corruption-in-jal-jeevan-mission-in-11-hamlets-of-lipunga-village/">किरीबुरु

: लिपुंगा गांव के 11 टोला में जल जीवन मिशन में भारी भ्रष्टाचार

सेंटर में ऑपरेशन की सुविधा

इससे पूर्व यहां पहुँचे अथितियों का बुके देकर स्वागत किया गया. मौके पर एमडी मेडिसिन डॉ नीलोफर परवीन, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ विनीता प्रभा, फिजिशियन एवं सर्जन डॉ अब्दुल वकील निजामी, रेडियोलॉजिस्ट डॉ अरुण कुमार, प्रसूति एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ स्नेहलता के अलावे आजसू के केंद्रीय सचिव अमृतलाल मुंडा, केंद्रीय सदस्य अब्दुल हकीम अंसारी, चितरपुर पूर्वी मुखिया भानुप्रकाश महतो, राजकिशोर महतो, दिवाकर नायक, मादूद आलम, मो. जाहिद, मो. शाहिद, तोकीर, सलीम अंसारी, बाबू साहेब, दिलावर अली उर्फ़ राजन, तल्हा, सुदेश महतो आदि मौजूद थे. इसे भी पढ़ें-गोड्डा">https://lagatar.in/godda-police-raids-the-house-of-illegal-country-liquor-trader-600-liters-of-spirit-seized/">गोड्डा

: अवैध देसी शराब के कारोबारी के घर पुलिस का छापा, 600 लीटर स्प्रिट जब्त
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही