Search

गोला में जगरनाथ महतो के पार्थिव शरीर के लोगों ने किये अंतिम दर्शन, दी श्रद्धांजलि

Ramgarh : राज्य के दिवंगत शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो का पार्थिव शरीर शुक्रवार की सुबह लगभग 10 बजे गोला के डीवीसी चौक पहुंचा. जहां शिक्षक-शिक्षिकाओं सहित कांग्रेस कार्यकर्ता और आम लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. बताते चलें कि झारखंड विधानसभा में अंतिम दर्शन के बाद दिवंगत मंत्री जगरनाथ महतो के पार्थिव शरीर को उनके पैतृक गांव भंडारीदाह बोकारो के लिए ले जाने के क्रम में गोला के डीवीसी चौक पर अंतिम दर्शन के लिए रोका गया था. सैकड़ों लोगों ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देते हुए उन्हें नम आंखों से विदा किया. [caption id="attachment_601698" align="alignnone" width="1280"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/07rc_m_116_07042023_1.jpg"

alt="गोला में जगरनाथ महतो के पार्थिव शरीर के लोगों ने किये अंतिम दर्शन, दी श्रद्धांजलि " width="1280" height="720" /> गोला में जगरनाथ महतो के पार्थिव शरीर के लोगों ने किये अंतिम दर्शन, दी श्रद्धांजलि[/caption] इसे भी पढ़ें : अलविदा">https://lagatar.in/goodbye-tiger-jagarnath-mahatos-body-was-brought-to-vidhansabha-cm-mlas-paid-tribute/">अलविदा

टाइगर…जगरनाथ महतो का पार्थिव शरीर लाया गया विधानसभा, CM सहित अन्य विधायकों ने दी श्रद्धांजलि
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp