Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

राज्य पुलिस को दरकिनार कर ED कार्यालय पहुंच रहे लोग, मिलीं 300 शिकायतें

Ranchi: झारखंड पुलिस को दरकिनार कर आम लोग अब ईडी से भ्रष्टाचार की शिकायतें कर रहे हैं. पिछले पांच महीने के दौरान 300 से अधिक भ्रष्टाचार की शिकायतें ईडी जोनल ऑफिस रांची को मिली है. गौरतलब है कि इस साल बीते छह मई को आईएएस पूजा सिंघल के मनरेगा घोटाले में गिरफ्तारी के बाद ईडी के पास भ्रष्टाचार से संबंधित शिकायतों में बढ़ोतरी हुई है. इसे पढ़ें- जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-preparations-for-kali-puja-started-at-union-minister-arjun-mundas-residence-mahaprasad-on-26/">जमशेदपुर

: केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा के आवास पर कालीपूजा की तैयारी शुरु, महाप्रसाद 26 को

300 से अधिक आपराधिक शिकायतें मिली

सूत्रों ने बताया कि ईडी को अब तक ऐसी 300 से अधिक आपराधिक शिकायतें मिली हैं. अगस्त में, ईडी ने लगभग दो दर्जन शिकायतों को सुलझाया भी है. साहिबगंज  ईडी की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई का केंद्र बना रहा है. यहां अवैध पत्थर खनन और परिवहन से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के सबसे ज्‍यादा मामले सामने आ रहे हैं. जब ईडी के अधिकारी साहिबगंज में एक केस की जांच कर रहे थे तो कुछ पहाड़िया आदिवासी आए और माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई करने पर अधिकारियों को धन्यवाद दिया. शुरू में वे आरोपी व्यक्तियों को पकड़ने के लिए इतनी देर से आने पर ईडी से भी नाखुश थे. इसे भी पढ़ें- ओबीसी">https://lagatar.in/ajsus-march-against-the-decision-to-hold-municipal-elections-without-obc-reservation/">ओबीसी

आरक्षण के बिना नगर निकाय चुनाव कराने के फैसले के विरोध में आजसू का मार्च
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही