Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

फुल लोड बिजली के बावजूद पावर कट से लोग बेहाल

Ranchi: झारखंड में बिजली की कमी न हो इसके लिए झारखंड बिजली वितरण निगम पावर एक्सचेंज के तहत 293 मेगावाट अतिरिक्त बिजली खरीद रहा है, लेकिन लोकल फॉल्ट की वजह से रांची समेत राज्य के सभी हिस्सों में लगातार बिजली कट रही है. पावर ट्रिपिंग से लोग परेशान हैं. हालांकि रांची में शुक्रवार की तुलना में शनिवार को पावर ट्रिपिंग कम हुई. राज्यभर में डीवीसी कमांड एरिया को छोडकर 1618 मेगावाट बिजली उपलब्ध थी. जिसमें 293 मेगावाट पावर एक्सचेंज से ही खरीदी गई थी. टीवीएनएल से 146 मेगावाट, सीपीपी से 17 मेगावाट, इनलैंड से 47 मेगावाट और शेष बिजली सेंट्रल पूल से लेकर राज्य में आपूर्ति की जा रही थी. हालांकि रांची, गुमला, सिमडेगा, लोहरदगा, खूंटी, लातेहार, गढ़वा और पलामू में दिन भर बिजली आती-जाती रही. इसे पढ़ें- साहिबगंज">https://lagatar.in/sahibganj-unnatural-sex-with-a-4-year-old-boy-shame-on-humanity/">साहिबगंज

: 4 वर्षीय बालक के साथ अप्राकृतिक यौनाचार, इंसानियत शर्मसार

रांची के मेन रोड में ट्रांसफारमर में लगी आग, कटी बिजली

रांची के मेन रोड स्थित वी मार्ट के पास  ट्रांसफारमर में दिन के 12 बजे के करीब आग लग गई. इससे केबल भी जल गया. इस दौरान मेन रोड की बिजली काट दी गयी. करीब तीन घंटे बाद बिजली दोबारा चालू की गयी. दूसरी ओर केतारी बगान इलाके में भी दिन भर बिजली कटौती से लोग परेशान रहे. बहुबाजार में दिन के 10 बजे से दोपहर तीन बजे तक बिजली गुल रही. बताया गया कि तकनीकी खामी आ गयी थी.  कोकर के आदर्श नगर में दिन के 11 बजे बिजली कटी तो शाम चार बजे आयी. कोकर में बिजली की स्थिति दूसरे दिन भी खराब ही रही. दिन भर बिजली की आंख-मिचौली जारी रही. इसे भी पढ़ें-झारखंड">https://lagatar.in/jharkhand-hepato-pancreato-biliary-summit-2023-inaugurated-by-cj-of-jharkhand-high-court/">झारखंड

हेपाटो-पैनक्रिएटो बिलयरी समिट 2023ः झारखंड हाईकोर्ट के सीजे ने की शुरुआत
[wpse_comments_template]   

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही