Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

महंगाई व बेरोजगारी से त्रस्त जनता त्रिपुरा में बदलाव के लिए तैयार : बंधु तिर्की

Ranchi : पूर्व मंत्री और झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की ने कहा है कि महंगाई, बेरोजगारी और अन्य गंभीर समस्याओं से त्रस्त जनता बदलाव के लिए तैयार है. त्रिपुरा में होनेवाले आगामी विधानसभा चुनाव में इसका प्रत्यक्ष प्रमाण नजर आयेगा. उन्होंने कहा कि भाजपा ने केवल धर्म और राजनीति के नाम पर राजनीति कर लोगों को लड़ाया है. जबकि कांग्रेस जोड़ने की राजनीति करती है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस के सभी कार्यकर्ता और नेता मिलकर नफरत एवं अराजकता की राजनीति को परास्त करेंगे. तिर्की यह बातें गुरुवार को त्रिपुरा विधानसभा चुनाव के दौरान जमीनी कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के साथ बूथ स्तर पर बैठक के दौरान कही. बंधु तिर्की को त्रिपुरा में स्टार प्रचारक बनाया गया है. तिर्की एक सप्ताह से त्रिपुरा में चुनाव प्रचार कर रहे हैं.

मुस्लिम कार्यकर्ता ने त्रिपुरेश्वरी मंदिर का प्रतीक चिह्न भेंट किया

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार केवल और केवल लोगों के बीच आपसी मतभेद को बढ़ाकर और उसे कायम रख किसी भी प्रकार से सत्ता में बने रहना चाहती है. लेकिन भाजपा को यह समझना चाहिये कि अब समय बहुत ही बदल चुका है और एक ही तरीके से जनता को बार- बार ठगना काफी मुश्किल है. अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा त्रिपुरा में होनेवाले आगामी विधानसभा चुनाव के लिए घोषित 40 स्टार प्रचारकों में शामिल तिर्की को विशेष रूप से अनेक स्थानों पर त्रिपुरा के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सम्मानित किया. उन्हें प्रतीक चिह्न भेंट किया. इस प्रतीक चिह्न की सबसे बड़ी विशेषता यह रही कि एक मुस्लिम कांग्रेस कार्यकर्ता ने उन्हें सुप्रसिद्ध त्रिपुरेश्वरी मंदिर का प्रतीक चिह्न भेंट किया, जिस देवी के नाम पर त्रिपुरा प्रदेश का नाम पड़ा है. तिर्की ने कहा कि यही कांग्रेस की खूबसूरती और परंपरा है, जहां हम सभी धार्मिक प्रेम व सद्भाव को हमेशा बनाये रखने का न केवल प्रयास करते हैं, बल्कि कायम भी रखते हैं. इसे भी पढ़ें – बिहार">https://lagatar.in/bihar-cm-nitish-kumars-big-announcement-good-player-will-get-direct-grade-one-job/">बिहार

के सीएम नीतीश कुमार की बड़ी घोषणा, अच्छे खिलाड़ी को सीधे ग्रेड वन की मिलेगी नौकरी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही